एक्सप्लोरर

Coronavirus India: हर दिन टूटते रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटों में सामने आए 47 हजार नए मामले, बीते 4 महीने में सबसे ज्यादा

Coronavirus India Updates: पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 46 हजार 951 नए मामले सामने आए हैं, जो बीते चार महीनों में सबसे ज्यादा है.स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में अबतक कोरोना वैक्सीन की चार करोड़ 50 लाख 65 हजार 998 डोज दी गई हैं.

Coronavirus: देश में अब हर दिन कोरोना वायरस रिकॉर्ड तोड़ रहा है. पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 46 हजार 951 नए मामले सामने आए हैं, जो इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा है. वहीं कल कोरोना से 212 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि कल 21 हजार 180 लोग ठीक भी हुए हैं. जानिए आज की ताजा स्थिति क्या है.

  • कुल मामले- एक करोड़ 16 लाख 46 हजार 81
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 11 लाख 51 हजार 468
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 34 हजार 646
  • कुल मौत- एक लाख 59 हजार 967

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में अबतक कोरोना वैक्सीन की चार करोड़ 50 लाख 65 हजार 998 डोज दी गई हैं. वहीं, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद यानि ICMR ने जानकारी दी है कि 21 मार्च 2021 तक पूरे देश भर में कोरोना के 23 करोड़ 44 लाख 45 हजार 774 सैंपलों की जांच की गई है. कल पूरे देश में 8 लाख 80 हजार 655 सैंपलों की जांच की गई.

देश के 83 फीसदी नए मामले पांच राज्यों से-

देश में रविवार को कोरोना के इस साल के अब तक के सर्वाधिक 43 हजार 846 दैनिक नए मामले आए हैं, जो इस साल अब तक की सबसे बड़ी दैनिक वृद्धि है. जिसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश भर में आए कुल नए मामलों में से 83.14 फीसदी मामले महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश से हैं.

मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात और हरियाणा में हर दिन नए मामले बढ़ रहे हैं. दिल्ली में शनिवार को इस साल पहली बार कोरोना वायरस के 800 से अधिक मामले सामने आए, जबकि दो और लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया.

लोगों को लगता है कि महामारी खत्म हो गई, यही  वृद्धि का सबसे बड़ा कारण

विशेषज्ञों के अनुसार, मामलों में वृद्धि का सबसे बड़ा कारण यह है कि लोगों को लगता है कि महामारी खत्म हो गई है और वे कोविड- मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं. एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा, "मामलों में वृद्धि के कई कारण हैं, लेकिन मुख्य कारण यह है कि लोगों के रवैये में बदलाव आया है और उन्हें लगता है कि कोरोना वायरस खत्म हो गया है. लोगों को अभी भी कुछ और समय के लिए गैर जरूरी यात्रा से बचना चाहिए."

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड के बाद क्या कर्नाटक में भी बदलेगा सीएम? बीजेपी विधायक ने किया बड़ा दावा

Coronavirus: महाराष्ट्र में 30 हजार नए केस दर्ज, मुंबई में बस-रेलवे स्टेशन और मॉल में एंटिजन टेस्ट आज से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
Embed widget