एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: टास्क फोर्स की मीटिंग में कल होगा लॉकडाउन पर फैसला, सर्दलीय बैठक में CM उद्धव बोले- कोई दूसरा विकल्प नहीं

Maharashtra Lockdown Updates: बैठक में सीएम उद्धव ने कहा कि राज्य में अगर केस कम नहीं हुए तो 21 अप्रैल तक स्थिति बेहद खराब हो जाएगी. उन्होंने कहा कि ये वक्त लॉकडाउन का है, लॉकडाउन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगेगा या नहीं इसका फैसला कल यानी रविवार को टास्क फोर्स की बैठक में होगा. राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई. राज्य में लॉकडाउन पर गहन चर्चा के लिए बुलाई गई इस बैठक में हर पहलू पर चर्चा हुई. बैठक में सीएम उद्धव ने कहा कि राज्य में अगर केस कम नहीं हुए तो 21 अप्रैल तक स्थिति बेहद खराब हो जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि ये वक्त लॉकडाउन का है, लॉकडाउन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है. दुनिया ने लॉकडाउन को स्वीकार किया है. हालांकि अब अंतिम फैसला कल लिया जाएगा.

बैठक में मौजूद पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया तो जनता सड़क पर आ सकती है. उन्होंने कहा कि लोगों को ध्यान में रखकर ही फैसला लेना होगा.

महाराष्ट्र में लागू है वीकेंड लॉकडाउन

महाराष्ट्र के सभी ज़िलों में कोरोना की रोकथाम को लेकर सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन लगाया है. वीकेंड पर लगाए गए लॉकडाउन को अब तक उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है और मुंबई, पुणे, औरंगाबाद तथा नागपुर समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में सड़कें और बाजार सुने पड़े हैं.

बहरहाल, राजधानी मुंबई के कुछ बाजारों समेत राज्य के कुछ स्थानों पर लोगों को एक ही जगह पर बड़ी संख्या में जमा होकर दूरी और अन्य नियमों को तोड़ते देखा गया. राज्य में पहला वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात आठ बजे शुरू हुआ और यह सोमवार सुबह सात बजे तक जारी रहेगा.

शुक्रवार का आए करीब 59 हज़ार केस

शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में राज्य में 58,993 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 301 मरीजों की मौत हुई. केवल मुंबई में 9,200 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 35 लोगों की मौत हुई है.

महाराष्ट्र में अब तक 32,88,540 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 57,329 मरीजों की मौत हुई है. राज्य में गुरुवार को कोविड-19 के 56,286 नए मामले सामने आए थे. बुधवार को 59 हजार 907 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे और 322 मरीजों की मौत हुई थी.

नरेंद्र सिंह तोमर बोले- कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों से सरकार बातचीत के लिए तैयार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में 150 प्रदर्शनकारी, CJP ने मुंबई में खोला मोर्चा
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में 150 प्रदर्शनकारी, CJP ने मुंबई में खोला मोर्चा
हाईवे साइनबोर्ड पर दिखी हिंदी तो एक्शन में आई विजय सरकार, 2 अधिकारियों को किया सस्पेंड
हाईवे साइनबोर्ड पर दिखी हिंदी तो एक्शन में आई विजय सरकार, 2 अधिकारियों को किया सस्पेंड
'हनुमान चालीसा का पाठ किया, मरने नहीं दे सकता था...', स्मित माछर की पहली प्रतिक्रिया
'हनुमान चालीसा का पाठ किया, मरने नहीं दे सकता था...', स्मित माछर की पहली प्रतिक्रिया
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश आपके साथ', PM मोदी ने स्मित माछर से फोन पर की बात, देखें वीडियो
'देश आपके साथ', PM मोदी ने स्मित माछर से फोन पर की बात, देखें वीडियो
CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- 'बापू होते तो…'
CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- 'बापू होते तो…'
विराट तीसरे, रोहित 5वें नंबर पर, ODI की इस खास लिस्ट में भारतीयों का दबदबा
विराट तीसरे, रोहित 5वें नंबर पर, ODI की इस खास लिस्ट में भारतीयों का दबदबा
सीएम विजय को लगेगा झटका? सहयोगी दल ने कहा- उपचुनाव में पैसे बांट रही है TVK
सीएम विजय को लगेगा झटका? सहयोगी दल ने कहा- उपचुनाव में पैसे बांट रही है TVK
'दृश्यम 3' ने आते ही बरपाया कहर, दोपहर 12 बजे तक साल की 34 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे
'दृश्यम 3' ने आते ही बरपाया कहर, दोपहर 12 बजे तक साल की 34 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे
'हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश', नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा
'हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश', नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा
बार-बार गर्म हो रहा फोन, तुरंत बदलें ये 5 सेटिंग
बार-बार गर्म हो रहा फोन, तुरंत बदलें ये 5 सेटिंग
बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
Embed widget