एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: रुक-रुक कर हो रही बारिश बनी मुसीबत, सरकार ने सेना से मांगी मदद

महाराष्ट्र में रुक-रुर कर हो रही बारिश लोगों की परेशानी का कारण बन गई है. कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं जिसके चलते अब महाराष्ट्र सरकार ने एनडीआरएफ की टीम से मदद मांगी है.

मुंबई: महाराष्ट्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है. मुंबई से सटे ठाणे के अलग-अलग इलाके पानी में डूब गए हैं. क्या कस्बा, क्या शहर और क्या गांव हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी दिख रहा है.

एनडीआरएफ की टीम राहत और मदद में लगी हुई है लेकिन हालात इतने खराब हैं कि महाराष्ट्र सरकार ने अब सेना से मदद मांगी है. दरअसल, महाराष्ट्र के चिपलून में बाढ़ से भारी तबाही हुई है. रत्नागिरी जिले के चिपलुन इलाके में लगातार हो रही बारिश के बाद ज्यादातर इलाके पानी में भर गए हैं. हालात को देखते हुए पुणे से एनडीआरएफ की टीम रवाना हुई है. जबकि महाराष्ट्र सरकार ने आर्मी और नेवी से मदद मांगी है.

भारी बारिश से इलाके पानी में डूबे

चिपलून से आई तस्वीरें में तबाही साफ दिख रही है. पूरा इलाका पानी में डूबा हुआ है. गाड़ियां पानी में डूब गई हैं. लोगों के घरों में पानी घुसा हुआ है. कुछ दिनों की बारिश ने पूरे चिपलुन को जलमग्न कर दिया है. भिवंडी में भारी बारिश के बाद ज्यादातर इलाके पानी में डूब गए हैं. सड़कें पानी में डूबी हुई हैं. लोगों को घर में पानी भर गया है. घर और आसपास पानी भरने की वजह से लोग डरे हुए हैं. भिवंडी के ग्रामीण इलाके भी भारी बारिश के बाद पानी में डूब गए हैं. भिवंडी के निजामपुर इलाके में लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिए लगाया गया है.

ठाणे के बदलापुर में बारिश के बाद ना सिर्फ इंसान बल्कि बेजुबान जानवरों के लिए संकट खड़ा हो गया है. पूरे इलाके में पानी भरने की वजह से जानवरों के रहने का ठिकाना छिन गया है. कई जगह लोग अपने पालतू जानवर को बचाने में जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें.

प्रत्यर्पण से बचने के लिए नीरव मोदी की नई चाल- जेल, कोरोना, आत्महत्या और बीमारी का दिया हवाला

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान आज से जंतर-मंतर पर ‘किसान संसद’ आयोजित करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
पहले प्यार फिर शादी और उसके बाद कत्ल, बेंगलुरु मर्डर की दहला देगी ये कहानी
पहले प्यार फिर शादी और उसके बाद कत्ल, बेंगलुरु मर्डर की दहला देगी ये कहानी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget