एक्सप्लोरर

महाराष्ट्रः सीएए कार्यक्रम को लेकर सरकार ने स्कूल को भेजा नोटिस, बीजेपी हुई आक्रामक

माटुंगा के दयानंद विद्यालय के कुछ छात्र सीएए जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए थे जिसपर महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए और स्कूल को कारण बताओ नोटिस भेज दिया गया.

मुंबईः महाराष्ट्र के माटुंगा इलाके में एक स्कूल में सीएए के जागरूकता कार्यक्रम को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. जहां पहले महाराष्ट्र सरकार ने स्कूल को इस कार्यक्रम के लिए नोटिस भेजा. जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नोटिस भेजने को लेकर भड़की हुई है. बीजेपी के नेता ने माटुंगा की पुलिस चौकी में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और सरकार के ऊपर आरोप लगाया कि सत्ता के जरिए पाठशालाओं में दहशत फैला रही है.

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ये भी दावा कर रहे है की शिक्षा विभाग के अधिकारियों से उनकी बात हुई और वह कह रहे हैं कि अब मामला खत्म हो गया है क्योंकि कार्यक्रम स्कूल में नहीं हुआ है.

चढ़ा राजनीतिक रंग

दरअसल, माटुंगा के दयानंद विद्यालय के कुछ छात्र सीएए जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए थे जिसपर महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए और स्कूल को कारण बताओ नोटिस भेज दिया गया. इस मामले में शिवसेना नेता आदित्य ठाकुर ने भी अपना विरोध दर्ज कराया था कि स्कूलों में राजनीति नहीं करनी चाहिए जिसके बाद मामले में राजनीतिक रंग चढ़ा.

स्कूल ने किया कार्यक्रम से इनकार

बीजेपी कह रही है की संस्थाओ को टारगेट करने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है. बीजेपी दावा कर रही सरकार नियमों का दुरुपयोग कर संस्थाओं को निशाने पर ले रही. एबीपी न्यूज़ को पता चला है की स्कूल ने ऐसे किसी कार्यक्रम से इनकार कर दिया है.

माटुंगा पुलिस स्टेशन पहुंचे बीजेपी नेता किरीट सोमैया शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर भड़के दिखे पूछा कि अधिकारी संसद से पास राष्ट्रपति से मान्यता मिले हुए कानून पर आखिर सवाल कैसे खड़ा कर सकते हैं. अधिकारी पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए बीजेपी यह मांग कर रही है कि अधिकारी पर सख्त एक्शन लिया जाए.

महाराष्ट्रः बुलेट ट्रेन चलाने वाली एजेंसी क्यों सिखा रही है स्कूटर की मरम्मत करना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार
ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- 'हम सब...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- 'हम सब...'
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget