एक्सप्लोरर

Vijay Vallabh Hospital Fire: महाराष्ट्र में विरार के कोविड अस्पताल में लगी आग, 13 संक्रमित मरीजों की मौत

Vijay Vallabh Hospital Fire: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के पालघर में कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। रक्षा मंत्री ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले में विरार के एक कोविड अस्पताल में आज तड़के आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है. विरार पश्चिम में विजय वल्लभ अस्पताल के आईसीयू में भयंकर आग लग गई. वसई विरार नगर निगम ने बताया, इस हादसे में 13 मरीजों की मौत हो गई. 17 कोविड मरीजों का यहां इलाज चल रहा था. घायल मरीजों को नजदीक के दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है. ये आग चार मंजिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लगी. फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है.

विजय वल्लभ कोविड अस्पताल के अधिकारी दिलीप शाह ने कहा, 'रात 3 बजे AC में से अचानक आग नीचे गिरी. ICU में आग लगने से 13 मरीजों की मौत हुई है. गंभीर मरीजो को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है.' महाराष्ट्र के मुख्यमंक्षी उद्धव ठाकरे ने विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं. वहीं महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'ये बहुत दुखद घटना है, इसकी जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी. बाकी मरीजों का दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है. मैंने मुख्यमंत्री से बात की, उन्होंने साफ आदेश दिए हैं कि दोषी पाए जाने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.' 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर में कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना पर दुख जताया. पीएम ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने को अपनी मंजूरी दी है.

नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन रिसाव के कारण 24 मरीजों की मौत
दो दिन पहले ही महाराष्ट्र में नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन रिसाव की घटना के कारण 24 मरीजों की मौत हो गई थी. कुछ तकनीकी कारणों से ऑक्सीजन का रिसाव हुआ और इसकी सप्लाई रुकने से वेंटीलेटर बेड पर रखे गए मरीजों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण दम तोड़ दिया. जब यह घटना घटी, तब अस्पताल में करीब 150 मरीजों का ऑक्सीजन बेड पर अन्य दो दर्जन से अधिक रोगियों का वेंटिलेटर बेड पर इलाज चल रहा था.

लोगों की मौत के बाद स्तब्ध परिजनों ने नागरिक अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. एनएमसी नगर आयुक्त कैलाश जाधव ने इस घटना की जांच का आदेश दिया है और सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है. यह त्रासदी भाजपा के नियंत्रण वाले नासिक नगर निगम द्वारा संचालित डॉ. जाकिर हुसैन अस्पताल में हुई, जो कि सबसे बड़े नागरिक निकायों में से एक है. नासिक राज्य में सबसे खराब कोविड-19 हॉटस्पॉट में से एक है.

ये भी पढ़ें-
पीएम मोदी की आज तीन महत्वपूर्ण बैठकें, मुख्यमंत्रियों और ऑक्सीजन निर्माताओं से करेंगे बातचीत

Exclusive: श्रवण के निधन पर फूट-फूटकर रोए नदीम, बोले- मैंने अपना छोटा भाई खो दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget