एक्सप्लोरर

Maharashtra Election 2024: अजित पवार ने अमित शाह से बैठक में कर दी ऐसी मांग, अगले ही दिन फडणवीस पहुंचे दिल्ली

Maharashtra: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सीट बंटवारे पर चर्चा की. 

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल सक्रिय भूमिका में आ गए हैं. इस कड़ी में बुधवार (24 जुलाई) को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. सूत्रों की मानें तो ये बैठक आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे के लिए आयोजित की गई थी. 

खबर है कि इस बैठक में अजित पवार ने सीटों के बंटवारे को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने पर जोर दिया और लोकसभा चुनाव की तरह सीट बंटवारे को आखिरी मिनट तक टालने से परहेज किया. इस बैठक के लिए अजित पवार कल (23 जुलाई) रात दिल्ली पहुंचे थे. वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस भी बुधवार (24 जुलाई) को दिल्ली पहुंचे.

कितनी सीटें मांग रहे अजित पवार?

सूत्रों ने कहा अजीत पवार ने सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल होने के वादे के अनुसार लगभग 80 से 90 सीटों पर दावा किया है. अजित पवार की नजर पश्चिमी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तरी महाराष्ट्र (खानदेश) क्षेत्र से कांग्रेस के खिलाफ 20 सीटों पर लड़ने पर है. बता दें कि मुंबई की चार से पांच सीट ऐसी हैं जहां अजित पवार कांग्रेस के खिलाफ लड़ने की सोच में है. इन सीटों पर अल्पसंख्यक वोट बैंक का दबदबा है.

कब होंगे महाराष्ट्र में चुनाव?

खबर है कि महाराष्ट्र में अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर काफी कड़े मुकाबले की उम्मीद की जा रही है. यही कारण है कि कोई भी राजनीतिक दल कोर-कसर छोड़ने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है. वहीं महायुति में मुख्यमंत्री पद लेकर भी हाल ही में बयानबाजी देखने को मिली थी. 

कौन होगा मुख्यमंत्री?

हाल ही में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद पर बयान दिया था. उन्होंने कहा, 'पार्टी कार्यकर्ता मुझसे लगातार ये पूछ रहे हैं कि मुख्यमंत्री कौन होगा और मैंने उनको साफ कह दिया है कि मुख्यमंत्री महायुति का ही होगा.' वहीं शिंदे समर्थक नरेश म्हस्के के बयान ने भी सियासी पारा बढ़ाते हुए कहा कि महाराष्ट्र का अगला विधानसभा चुनाव मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! अब इस मामले में 26 जुलाई को कोर्ट में होगी पेशी

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget