एक्सप्लोरर

Maharashtra: मुंबई में राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं की शर्मनाक हरकत, महिला को सरेआम जड़ा थप्पड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MNS Worker Assault Woman: राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के कार्यकर्ताओं की एक बार फिर गुंडागर्दी देखने को मिली है. इस बार पार्टी नेता ने एक बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मार दिया. मामले में गिरफ्तारी हो गई है.

MNS Worker Arrest: मुंबई में बुजुर्ग महिला (Woman) को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस (Police) ने एमएनएस कार्यकर्ताओं (MNS Workers) को गिरफ्तार कर लिया है. राज ठाकरे (Raj Thackeray) की पार्टी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में एक बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मार दिया था. इस घटना का वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया जिसके बाद नागपाड़ा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मुंबई पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान विनोद, राजू और सतीश नाम से हुई है. पुलिस ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 337, 506, 504, 509 के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले पर पुलिस का कहना है कि एमएनएस कार्यकर्ता पीड़ित महिला की दुकान के सामने बैनर लगाने के लिए एक डंडा लगा रहे थे, इसका महिला ने विरोध किया जिसके बाद इन लोगों ने उसे थप्पड़ मार दिया.

क्या कहना है पीड़ित महिला का?

पीड़ित महिला प्रकाश देवी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने मुझे थप्पड़ मारा और धक्का भी दिया. जब महिला से पूछा गया कि क्या आपने इस मामले को पुलिस में दर्ज कराया तो उसने कहा कि हां कराया है. महिला ने बताया कि वो हमारी दुकान के सामने बैनर लगाना चाहते थे. मैंने मना किया और इसे कहीं और लगाने के लिए कहा तो उन लोगों ने मुझे मारा.

घटना का वीडियो हुआ वायरल

इस मामले का एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले कुछ लोग एमएनएस कार्यकर्ता (MNS Worker) को खींचते हुए दिख रहे हैं, लेकिन वो मारपीट और धक्का मुक्की करते हुए दिख रहे हैं. इसी धक्का मुक्की में महिला (Woman) सड़क पर गिर जाती है. हालांकि बाद में वहां इकट्ठी भीड़ में से कोई भी इस थप्पड़बाज नेता रोकते हुए नहीं दिख रहा है. इस मामले पर राज ठाकरे (Raj Thackeray) की पार्टी की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: एमएनएस नेता राज ठाकरे ने बीजेपी ने बढ़ाया मेलजोल, क्या निकाय चुनाव के लिए मिलेंगे दोनों दल

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics:राज ठाकरे ने किया नूपुर शर्मा का समर्थन, जाकिर नाइक के हवाले से कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget