एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics:राज ठाकरे ने किया नूपुर शर्मा का समर्थन, जाकिर नाइक के हवाले से कही ये बात

Nupur Sharma Row: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने नूपुर शर्मा का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि नुपुर शर्मा ने जो बातें कही हैं उसके लिए जब माफी मांगी जा रही थी तब मैं उनके साथ था.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि सभी ने नूपुर शर्मा से माफी की मांग की लेकिन मैंने उनका समर्थन किया. राज ठाकरे ने कहा कि नूपुर शर्मा ने जो कहा कि वह डॉक्टर जाकिर नाइक पहले ही कह चुके हैं लेकिन उनसे किसी ने माफी की मांग नहीं की. ठाकरे ने कहा कि ओवैसी बंधु हमारे देवताओं और देवियों को मनहूस कहते हैं.  

राज्य की राजनीतिक हालात पर बात करते हुए  मनसे चीफ ने शिवसेना प्रमुख और राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे द्वारा बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन की स्थिति में ढाई-ढाई साल सीएम रहने के दावे पर उन्हें कटघरे में खड़ा किया.

मनसे चीफ ने कहा कि "जब मैं शिवसेना में था तब बाला साहेब ने फैसला किया था कि जिस पार्टी के पास ज्यादा विधायक होंगे, उसका सीएम होगा. जिन चीजों पर पहले ही फैसला हो चुका है, उसे आप कैसे बदल सकते हैं. वह भी बंद कमरे में." ठाकरे ने कहा "चुनाव प्रचार के दौरान पीएम (नरेंद्र मोदी) और अमित शाह ने कहा था कि देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री) ही सीएम होंगे, तब आपने आपत्ति क्यों नहीं जताई."

क्या है नूपुर शर्मा का मामला?
बता दें नूपुर शर्मा ने बीते जून में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी जिसके बाद दुनिया भर के कई देशों ने भारत की आलोचना की थी. इसके बाद पार्टी ने नूपुर शर्मा को निष्कासित कर दिया था. इस विवादित  बयान के चलते नूपुर के खिलाफ देश के अलग-अलग इलाकों में कई एफआईआर दर्ज हुई थी. सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी टिप्पणी में नूपुर शर्मा को फटकार लगाई थी.

ऐसे ही एक अन्य विवादित बयान के मामले में बीजेपी ने हरियाणा इकाई के नेता नवीन जिंदल को भी निष्कासित कर दिया था.

Maharashtra News: मराठी भाषा में पढ़ाई की वजह से रिजेक्ट हुए थे 252 अभ्यर्थी, अब सीएम शिंदे ने दिलाया ये भरोसा

Mumbai: आर्थिक राजधानी के इस बड़े होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में सामने आई ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget