एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र सरकार पर खतरे का बादल? 29 MLA के साथ एकनाथ शिंदे 'गायब', सौमैया बोले- सरकार की उल्टी गिनती शुरू

Maharashtra: शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे के गायब होने के बाद महाराष्ट्र में हलचल तेज हैं. वहीं, बीजेपी के नेता किरीट सौमैया ने दावा करते हुए कहा कि, उद्धव ठाकरे की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.

Maharashtra: महाराष्ट्र (Maharashtra) के विधान परिषण चुनावों के बाद उद्धव सरकार (Uddhav) में बड़ी बगावत होते दिख रही है. शिवसेना (Shiv Sena) के मंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) चुनावों के बाद से शिवसेना के संपर्क में नहीं है. शिवसेना के लिए परेशानी की बात इसलिए है क्योंकि वो अकेले नहीं गायब हुए हैं बल्कि उनके साथ 29 और विधायक शिवसेना के संपर्क में नहीं है. जिसके बाद अब उद्धव ठाकरे सरकार की मुश्किलें बड़ गई है. वहीं, अब बीजपी के नेता किरीट सौमैया (Kirit Somaiya) ने बड़ा दावा करते हुए कहा, उद्धव ठाकरे की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.

बीजेपी नेता किरीट सौमैया ने ट्वीट करते हुए कहा, महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव परिणाम, शिवसेना (माफिया सेना) को 52 वोट मिले. 12 विधायक का विद्रोह (55 शिवसेना + 9 समर्थक = 64) उद्धव ठाकरे की माफिया सरकार का काउंट डाउन शुरू हो गया है. दरअसल, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शिंदे गुजरात (Gujarat) के सूरत शहर में किसी होटल में रुके हुए हैं.

वहीं, इस सियासी हलचल के बाद उद्धव ठाकरे ने 12 बजे आपात बैठक बुलाई है. माना ये जा रहा है कि कल विधान परिषण चुनावों के नतीजों से नाराज़ हैं साथ ही एकनाथ शिंदे समेत 25 विधायकों के गायब होने पर उद्धव चर्चा करेंगे. जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे के साथ पालघर के विधायक श्रीनिवास वनगा, अलिबाग के विधायक महेंद्र दलवी, भिवंडी ग्रामिण के विधायक शांताराम मोरे समेत 29 विधायक हैं.

एकनाथ के साथ ये विधायक और मंत्री शामिल

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे समेत शिवसेना के जो नॉट रिचेबल विधायक उनके कुल 5 मंत्री भी शामिल हैं. वहीं अब इन सभी मंत्रियों और विधायकों के नाम सामने आ चुके हैं. इनमें, एकनाथ शिंदे-ठाणे, अब्दुल सत्तार राज्यमंत्री-सिल्लोड, औरंगाबाद
शंभुराजे देसाई-राज्यमंत्री, सातारा पाटण, प्रकाश आबिटकर-राधानगरी कोल्हापुर, संजय राठौड़-दिग्रस, यवतमाल, संजय रायमुलकर-मेहकर, संजय गायकवाड़-बुलढाणा, महेंद्र दलवी, विश्वनाथ भोईर, कल्याण-ठाने, भारत गोगवाले, महाड - रायगढ़, संदीपान भूमरे, राज्यमंत्री, प्रताप सरनाईक, माजीवाड़ा-ठाणे, शाहजी पाटिल, तानाजी सावंत, शांताराम मोरे, श्रीनिवास वनगा, संजय शिरसाट, अनिल बाबर, बालाजी किनिकर, यामिनी जाधव, किशोर पाटिल, गुलाबराव पाटिल, रमेश बोरणारे, उदयसिंग राजपूत

क्रॉस वोटिंग से नाखुश थे एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र में राज्य सभा चुनाव के बाद विधान परिषद चुनाव में भी BJP ने बड़ा उलटफेर करते हुए 10 में पांच सीट पर जीत हासिल की. इस चुनाव में बड़ी बात ये रही कि शिवसेना और कांग्रेस में जमकर क्रॉस वोटिंग हुई, जिससे बीजेपी का पलड़ा भारी पड़ गया. बताया जा रहा है चुनावों के नतीजों और क्रॉस वोटिंग से नाखुश थे एकनाथ शिंदे. 

यह भी पढ़ें.

Pakistan Politics: पाकिस्तान के मंत्री का दावा- इमरान खान 15 साल तक शासन करना चाहते थे, बनाया था ये ‘फांसीवादी प्लान’

Pakistan: शहबाज शरीफ और इमरान खान से अधिक अमीर हैं उनकी पत्नियां, जानें कितनी संपत्ति हैं उनके पास

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget