एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में इस साल पहली बार एक दिन में आए 16 हज़ार से ज्यादा नए मामले, 50 की मौत

महाराष्ट्र में फिलहाल 1 लाख 26 हज़ार 231 मरीजों का इलाज चल रहा है. रविवार को 1 लाख 8 हज़ार 381 नमूनों की जांच की गई. राज्य में 8 हज़ार 861 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद अब तक 21 लाख 34 हज़ार 72 लोग स्वस्थ हो चुके हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 16 हज़ार 620 नए मामले सामने आए जो कि इस साल एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा नए मामले हैं. राज्य में नए मामलों के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 23 लाख 14 हज़ार 413 तक पहुंच गई. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इसी अवधि में कोरोना के 50 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 52 हज़ार 861 हो गई.

राज्य में पिछले दो दिन से 15 हज़ार से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे और रविवार को यह आंकड़ा 16,000 के पार चला गया. विभाग के मुताबिक, राज्य में 8 हज़ार 861 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद अब तक 21 लाख 34 हज़ार 72 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में स्वस्थ होने की दर 92.21 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 2.28 फीसदी है.

विभाग ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में फिलहाल 1 लाख 26 हज़ार 231 मरीजों का इलाज चल रहा है. रविवार को 1 लाख 8 हज़ार 381 नमूनों की जांच की गई. सामने आए नए मामलों में मुंबई के 1963 मामले, पुणे के 1780, औरंगाबाद के 752, नांदेड़ के 351, पिंपरी-चिंचवाड के 806, अमरावती के 209 और नागपुर के 1,979 मामले शामिल हैं.

वहीं, महाराष्ट्र में शनिवार को 1156 केंद्रों पर 1.29 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद 13 मार्च तक राज्य के कुल 28 लाख 19 हज़ार 888 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है.

गुजरात में 800 से ज्यादा मामले आए उधर, गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 810 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,78,207 तक पहुंच गई. एक अधिकारी ने बताया कि इसी अवधि में दो मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,424 हो गई. वहीं, 586 मरीज स्वस्थ हुए हैं और अब तक 2,69,361 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. गुजरात में फिलहाल 4,422 मरीज उपचाराधीन हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी की बनासकांठा को 14 हजार करोड़ की सौगात, कहा- 'किसानों का हित प्राथमिकता'
PM मोदी की बनासकांठा को 14 हजार करोड़ की सौगात, कहा- 'किसानों का हित प्राथमिकता'
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
यमुना में मनोज तिवारी ने लगाई डुबकी तो रिजिजू ने दिया स्विमिंग का चैलेंज, AAP बोली- 'गुमराह कर रहे'
यमुना में मनोज तिवारी ने लगाई डुबकी तो रिजिजू ने दिया स्विमिंग का चैलेंज, AAP बोली- 'गुमराह कर रहे'
चक्रवात 'अर्नब' से तबाही पर खरगे-राहुल ने जताया दुख, केंद्र सरकार से कर दी ये बड़ी मांग
चक्रवात 'अर्नब' से तबाही पर खरगे-राहुल ने जताया दुख, केंद्र सरकार से कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget