एक्सप्लोरर

Maharashtra Lockdown: कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच लॉकडाउन पर फैसला आज, 24 घंटे में 63 हजार से ज्यादा मरीज मिले 

Maharashtra Lockdown News: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ बैठक कर लॉकडाउन पर फैसला करेंगे. सीएम उद्धव और डिप्टी सीएम अजित पवार के बीच  यह बैठक 11 बजे होगी. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 63294 नए केस सामने आए हैं. वहीं 349 लोगों की जान गयी है. महाराष्ट्र में एक दिन नए कोरोना मरीजों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

मुंबई: महाराष्ट्र में लगातार बढ़ते कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज लॉकडाउन को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं. मुख्यमंत्री ठाकरे आज डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ बैठक कर लॉकडाउन पर फैसला करेंगे. सीएम उद्धव और डिप्टी सीएम अजित पवार के बीच  यह बैठक 11 बजे होगी. 

जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे एक हफ्ते के लॉकडाउन के समर्थन में हैं. उन्होंने कोविड-19 मामलों के तेजी से बढ़ने की भयावह स्थिति को देखते हुए शनिवार को सख्त लॉकडाउन लगाने के संकेत दिये थे. बता दें कि प्रदेश सरकार ने पिछले हफ्ते कुछ पाबंदियों की घोषणा की थी जिनमें सप्ताहांत पर लॉकडाउन, रात्रि कर्फ्यू और दिन में निषेधाज्ञा शामिल हैं. ये पाबंदियां 30 अप्रैल तक जारी रहेंगी.

टास्क फोर्स से माना लॉकडाउन की जरूरत- स्वास्थ्य मंत्री
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन लगाने के संदर्भ में उचित फैसला 14 अप्रैल के बाद लिया जाएगा. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई टास्क फोर्स की डिजिटल बैठक में लॉकडाउन लगाने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. 

टोपे ने कहा, “आज की बैठक में लॉकडाउन की अवधि और इससे होने वाली आर्थिक गिरावट से कैसे निपटना है, इस पर चर्चा हुई. टास्क फोर्स का यह मानना है कि राज्य में कोरोना वायरस के हालात ऐसे हैं कि लॉकडाउन की जरूरत है.”

लॉकडाउन को लेकर सरकार पर हमलावर विपक्ष 
एक ओर जहां महाराष्ट्र सरकार लॉकडाउन पर विचार कर रही है तो वहीं लॉकडाउन को लेकर कोई फैसला ना ले पाने पर विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने कहा, ''चिंता ये है कि लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं हैं. दो दिन के वीकेंड लॉकडाउन के बावजूद रविवार को मुंबई के दादर में भारी भीड़ उमड़ आई.''

महाराष्ट्र में कोरोना के डराने वाले आंकड़े
महाराष्ट्र में कोरोना के आंकड़ों की बात करें तो यह बेहद डराने वाले हैं. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 63294 नए केस सामने आए हैं. वहीं 349 लोगों की जान गयी है. महाराष्ट्र में एक दिन नए कोरोना मरीजों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. राज्य में अब तक कोरोना के 3407245 मरीज पाए गए है. 

राज्य में कोरोना के फिलहाल 3175585 होम कोरोंटीन में है जबकि 25694  इंस्टिट्यूशनल कोरोंटीन में है. अकेले मुंबई में पिछले 24 घंटे में 9989 नए केस आए जबकि 58 मौत हुई. महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार अगर नहीं थमी तो वो दिन दूर नहीं जब देश के एक राज्य से ही एक दिन में कोरोना के नए मरीजों की एक लाख को भई पार कर जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget