एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कोरोना की कम हुई रफ्तार, लेकिन अब भी केस 6 हजार 700 के पार, 100 से ज्यादा की हुई मौत

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिन में कुल 10,812 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 58,00,925 हो गई.

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 6 हजार 727 नए मामले आए और 101 मौतें हुईं. इसमें राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 60,43,548 हो गए और मृतक संख्या बढ़कर 1 लाख 21 हजार 573 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी.

विभाग ने बताया कि दिन में कुल 10,812 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 58,00,925 हो गई, जिससे राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,17,874 रह गई है.

विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में मरीजों के ठीक होने की दर अब 95.99 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है. वर्तमान में, 6,15,839 लोग गृह पृथकवास में हैं और 4,245 अन्य लोग संस्थागत पृथकवास में हैं. पूर्वी महाराष्ट्र के वर्धा जिले में आज कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया. विभाग ने कहा कि मुंबई में 611 नए मामले आए और 18 मौतें हुईं, जिससे संक्रमण की कुल संख्या 7,20,960 और मृतक संख्या 15,414 हो गई.

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. आज पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में कोरोना के 59 नए मामलों की पुष्टि हुई है और दो मरीज़ों की मौत हुई है. मौत और संक्रमण का ये आंकड़ा इस साल आए दैनिक आंकड़ों में सबसे कम है. दिल्ली में आज पॉजिटिविटी रेट और कम होकर 0.10 फीसदी पर पहुंच गई.

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 72 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक होने में कामयाब रहे, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की कुल तादाद अब 14,07,473 हो गई है. जबकि नए मामलों के साथ कोरोना के कुल मामले अब 14,33,993 हो गए हैं और मौतों की संख्या 24,967 तक जा पहुंची है. अब यहां 1,553 एक्टव केस हैं, यानी इतने लोग कोरोना से संक्रमित हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget