एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: फडणवीस की शिवसेना को 'धमकी', कहा- मोदी का समर्थन करने वालों को ही मिलेगा बीजेपी का साथ

शिवसेना समय-समय पर सत्तापार्टी बीजेपी पर हमले बोलते रहती है. ऐसे में यह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नया दांव है कि 'धमकी' देकर गठबंधन के सहयोगी दलों को अपने पाले में बनाए रखना.

पुणे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को प्रदेश में पार्टी के सहयोगी दलों को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी उन्हीं सहयोगी पार्टियों के कैंडिडेट्स का समर्थन करेगी जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे. बीजेपी मुख्यमंत्री ने कहा कि सहयोगी दलों के नेता अगर नरेंद्र मोदी का समर्थन नहीं करते हैं तो बीजेपी के पास खुद ही सक्षम कैंडिडेट्स हैं.

मुख्यमंत्री फडणवीस की यह धमकी परोक्ष रूप से शिवसेना पर मानी जा रहा है. उन्होंने पार्टी के सहयोगी दल शिवसेना का नाम लिए बगैर कहा कि मोदी का समर्थन करने वाले उम्मीदवार ही अगले आम चुनावों में जीतकर संसद पहुंच सकेंगे.

केंद्र और महाराष्ट्र में बीजेपी की अगुवाई वाली सरकारों में साझेदार शिवसेना विभिन्न मुद्दों को लेकर मोदी पर हमलावर रहती है. पिम्परी-चिंचवड़ में एक रैली को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि कुछ लोगों ने सवाल किए कि क्या यह रैली मावल और शिरूर लोकसभा सीटों के चुनाव की तैयारियों के तहत हो रही है और क्या यह शिवसेना के साथ गठबंधन के अंत का संकेत है.

गौरतलब है कि मावल लोकसभा सीट से अभी शिवसेना के श्रीरंग बरने और शिरूर लोकसभा सीट से शिवसेना के ही शिवाजीराव अधलराव पाटिल सांसद हैं. फडणवीस ने रैली में कहा, ‘‘मैं साफ कर देना चाहता हूं कि यह रैली किसी खास पार्टी के खिलाफ नहीं है. लेकिन हमारा रुख साफ है कि मोदी जी का समर्थन करने वाले उम्मीदवार ही संसद जाएंगे. यदि हमारे सहयोगी मोदी जी के प्रति समर्थन प्रकट करते हैं तो हमें उनके उम्मीदवारों का समर्थन करने में कोई समस्या नहीं है.’’

यह भी पढ़ें-

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी जारी, दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल हुआ 78 रुपए 78 पैसे का शशि थरूर ने बोला मोदी सरकार पर हमला, कहा- विफलताएं छुपाने के लिए उछाला जा रहा है राम मंदिर का मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार
Xप्लेन: राहुल गांधी की 'नैतिकता' की कांग्रेस को क्यों और कैसे चुकानी पड़ती कीमत?
राहुल गांधी की 'नैतिकता' की कांग्रेस को क्यों और कैसे चुकानी पड़ती कीमत?

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget