एक्सप्लोरर

Yakub Memon Grave: याकूब मेमन की कब्र सजाने के मामले में होगी कड़ी कार्रवाई, 'मजार' बनाने की कोशिश पर भड़के CM शिंदे

Yakub Memon: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने कहा कि हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे. मैंने इसके बारे में बीएमसी और मुंबई पुलिस को सूचित कर दिया है, गृह मंत्रालय उचित कार्रवाई करेगा.

Yakub Memon Grave Row: मुंबई में 1993 के बम ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन (Yakub Memon) की कब्र को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने याकूब मेमन की कब्र सजाने के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है. याकूब मेमन की कब्र सजाने को लेकर मुख्यमंत्री काफी नाराज दिखे. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि याकूब मेमन मुंबई ब्लास्ट का आरोपी है, उसे महिमामंडित नहीं किया जा सकता है.

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे. मैंने इसके बारे में बीएमसी और मुंबई पुलिस को सूचित कर दिया है, गृह मंत्रालय उचित कार्रवाई करेगा.

याकूब की कब्र सजाने के मामले में होगी सख्त कार्रवाई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में 1993 के मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की कब्र के "सौंदर्यीकरण" से संबंधित मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था. गुरुवार को मुख्यमंत्री ने कहा था कि मामले की जांच के आदेश के बाद जांच शुरू कर दी गई है. शिंदे ने कहा था कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

याकूब मेमन की कब्र को लेकर सियासत

सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस को मामले की उचित जांच करने और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. इस बीच इसे लेकर सियासत भी जारी है. बड़ा क़ब्रिस्तान में याकूब मेमन की कब्र पर लाइट्स की व्यवस्था हटाए जाने के बाद महाराष्ट्र बीजेपी के विधायक राम कदम ने पूछा कि क्या यह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की देशभक्ति है, जो एक आतंकवादी की कब्र को "मज़ार" में बदल देती है.

नागपुर जेल में दी गई थी फांसी

याकूब मेमन (Yakub Memon) की कब्र सजाने को लेकर बड़ा कब्रिस्तान (Bada Qabrastan) वाले मामले में ट्रस्ट से जुड़े एक शख़्स ने कहा था कि अंडरवर्ल्ड (Under World) की धमकी की वजह से वहां मार्बल लगाने की इजाज़त दी गई थी. टाइगर मेमन पर धमकी देने का आरोप लगाया गया. गौरतलब है कि याकूब मेमन को 2015 में नागपुर जेल में फांसी दी गई थी और फिर उसे मुंबई (Mumbai) के बड़ा कब्रिस्तान में दफनाया दिया गया था. 

ये भी पढ़ें

Watch: असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा से मंच पर भिड़ा शख्स, माइक तोड़ने की कोशिश

Yakub Memon Grave: ''याकूब भाई को तो शहादत नसीब हुई, मगर टाइगर भाई अभी जिंदा है...'' अंडरवर्ल्ड की धमकी के बाद कब्र सजाने की इजाजत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget