एक्सप्लोरर

Maharashtra: जान से मारने की धमकी पर आया CM एकनाथ शिंदे का रिएक्शन- न डरता हूं, न डरूंगा

Eknath Shinde News: एकनाथ शिंदे को रविवार को जाने मारने की धमकी मिली, जिसके बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस महानिदेशक को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.

Maharashtra: जान से मारने की धमकी मिलने पर महाराष्ट्र (Maharashtra) मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) का बयान आया है. उन्होंने कहा कि मैं उस पर ध्यान नहीं देता. हमारा गृह विभाग और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) सक्षम हैं, हमें उन पर भरोसा है. मैं ऐसी धमकी (Threats) से ना डरता हूं, ना डरूंगा. मुझे जनता के लिए काम करने से कोई नहीं रोक सकता, मैं काम करता रहूंगा. 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को रविवार (2 अक्टूबर) को जाने मारने की धमकी मिली, जिसके बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस महानिदेशक को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि सीएम को मिल रही लगातार धमकियों के स्त्रोत को खोजने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने का भी आदेश डीजीपी को और खुफिया विभाग के प्रमुख को दिए हैं.

आत्मघाती विस्फोट के जरिए हत्या करने की साज़िश

दरअसल, खुफिया विभाग को मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की आत्मघाती विस्फोट के जरिए हत्या करने की साज़िश रची जा रही है. वहीं, महीने भर पहले भी सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मंत्रालय के उनके दफ्तर में आया था. साथ ही उनके कार्यालय में फोन पर भी इस तरह की धमकी दी गई है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को माओवादियों की तरफ से पहले ही जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है.

मुख्यमंत्री के परिवार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई

मुख्यमंत्री शिंदे (CM Eknath Shinde) को किसने धमकाया, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, पहले की धमकी के बाद खुफिया विभाग (Intelligence Department) ने जांच शुरू कर दी थी. उसके बाद यह अहम जानकारी खुफिया विभाग के संज्ञान में आई है. खुफिया विभाग को जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री (Chief Minister) को आत्मघाती विस्फोट कर जान से मारने की धमकी दी गई है. इस धमकी के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय और वर्षा आवास के साथ मुख्यमंत्री के परिवार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ेंः 
Maharashtra Politics:'मैं देख रहा हूं महाराष्ट्र में बंदरों का नाच हो रहा है', महाराष्ट्र सियासी संकट पर असदुद्दीन ओवैसी का बयान

NIA Chief: भारत सरकार ने IPS दिनकर गुप्ता को NIA का DG नियुक्त किया, पंजाब के पूर्व  DGP हैं गुप्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget