एक्सप्लोरर

Maharashtra: शिवाजी महाराज पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया राज्यपाल का बचाव, कहा - निकाला गया गलत मतलब

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवाजी महाराज पर दिये गये बयान को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का बचाव किया है.

Maharashtra: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी की छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर दिये गये बयान से उपजे विवाद के बीच डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने बचाव किया है. उन्होंने रविवार को कहा है कि जब तक सूरज और चंद्रमा का अस्तित्व रहेगा तब तक महान योद्धा शिवाजी राज्य और देश के नायक और आदर्श बने रहेंगे.

कोश्यारी ने औरंगाबाद में शनिवार को महाराष्ट्र में ‘आदर्श लोगों’ की बात करते हुए बी आर आंबेडकर और नितिन गडकरी का जिक्र किया और कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ‘‘पुराने जमाने’’ के आदर्श थे. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी पर यह दावा करने का आरोप लगाया है कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक (शिवाजी महाराज) ने मुगल बादशाह औरंगजेब से पांच बार माफी मांगी.

राज्यपाल के बयान का निकाला गया गलत मतलब
पुणे में 71वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर चैंपियनशिप के समापन समारोह में भाग ले रहे फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि एक बात स्पष्ट है कि जब तक सूर्य और चंद्रमा का अस्तित्व रहेगा, छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र और हमारे देश के नायक और आदर्श बने रहेंगे. उन्होंने कहा कि यहां तक ​​​​कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के मन में भी इस बारे में कोई संदेह नहीं है. इस प्रकार, राज्यपाल द्वारा की गई टिप्पणी के विभिन्न अर्थ निकाले गए हैं.

बीजेपी प्रवक्ता सुधाशुं त्रिवेदी के बयान पर क्या बोले फणडवीस?
मुझे लगता है कि देश में शिवाजी महाराज के अलावा कोई अन्य आदर्श नहीं है. त्रिवेदी द्वारा दिए गए बयान पर सफाई देते हुए फडणवीस ने कहा कि मैंने सुधांशु त्रिवेदी द्वारा दिया गया बयान स्पष्ट रूप से सुना है. उन्होंने कभी ऐसा कोई बयान नहीं दिया कि शिवाजी महाराज ने माफी मांगी है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अगर राज्य की भावनाओं और महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज को नहीं समझ सकते, तो उन्हें अपना पद छोड़ने पर विचार करना चाहिए. वहीं, शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रेस्टो ने मांग की थी कि बीजेपी त्रिवेदी को बर्खास्त करे. इस बीच, पुलिस कार्यक्रम के बारे में गृह विभाग के प्रमुख फडणवीस ने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष खेल परिसर और छात्रावास बनाया जाएगा और इस पर एक प्रस्ताव अंतिम चरण में है.

Mamata-Modi Meet: इस तारीख को सीएम ममता बनर्जी से पीएम मोदी की हो सकती है मुलाकात, इन मुद्दों को लेकर होगी बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget