एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, शिवसेना-एनसीपी के 13-13 और कांग्रेस के 10 विधायक लेंगे शपथ

जानकारी आज कुल 36 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. ABP न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिवसेना से 13, एनसीपी से 13 और कांग्रेस से 10 मंत्री शपथ लेंगे.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में आज उद्धव ठाकरे सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. इस मंत्रिमंडल विस्तार में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के कुल 36 मंत्री शपथ लेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शपथ समारोह में शिवसेना के 13, एनसीपी के 13 और कांग्रेस के 10 मंत्री शपथ लेंगे. शिवसेना के 10 कैबिनेट मंत्री होंगे और 3 राज्य मंत्री होंगे. एनसीपी के 10 कैबिनेट मंत्री होंगे और 3 राज्य मंत्री होंगे. कांग्रेस के 8 कैबिनेट मंत्री होंगे और दो राज्य मंत्री होंगे.

दोपहर 1 बजे मुंबई में शपथ ग्रहण समारोह होना है. शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के बजाय महाराष्ट्र विधान भवन के प्रांगण में किया जा रहा है. मंत्रियों की लिस्ट फाइनल नहीं होने की वजह से अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार टलता रहा. आज होने वाले विस्तार के बीच सबकी नजरें इस बात पर है कि एनसीपी से डिप्टी सीएम का चेहरा कौन होगा और क्या कांग्रेस को उप मुख्यमंत्री का पद मिलेगा ? एनसीपी नेता अजित पवार को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है.

महीने भर पहले 28 नवंबर को जब शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शिवाजी पार्क में शपथ ली थी तो उनके साथ और 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी. उनमें एनसीपी से छगन भुजबल और जयंत पाटील, कांग्रेस से बालासाहेब थोराट और नितिन रावत और शिवसेना से एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई थे. पहले माना जा रहा था कि मंत्रिमंडल का विस्तार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले होगा लेकिन वो हो नहीं सका. उसके बाद 23 दिसंबर को शपथ विधि की तारीख मुकर्रर की गई लेकिन तब भी मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया.

दरअसल, मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तारीख पर तारीख कांग्रेस की वजह से पड़ रही थी. कांग्रेस के कोटे से कौन मंत्री होगा इसको लेकर पार्टी में भारी विवाद चल रहा था और नाम तय नहीं हो पा रहे थे. आखिर में कांग्रेस आलाकमान ने नामों की लिस्ट फाइनल करके उद्धव ठाकरे को सौंपी. किस पार्टी को कितने मंत्री पद मिलेंगे इसका फार्मूला सरकार बनने से पहले ही तय हो गया था. ये तय किया गया था कि जिसके जितने ज्यादा विधायक उसको उतने ज्यादा मंत्री पद मिलेंगे. इस लिहाज से सबसे ज्यादा मंत्री 56 विधायकों वाली शिवसेना के हैं और सबसे कम 44 विधायकों वाली कांग्रेस के.

मंत्रिमंडल का विस्तार क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों के आधार पर किया जा रहा है. ये कोशिश की गई है कि महाराष्ट्र के सभी क्षेत्रों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिले. जैसे विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र, कोंकण और मुंबई. इसी तरह से जातीय आधार पर मराठा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक कोटे तय किए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget