एक्सप्लोरर

Maharashtra Bus Fire: ‘चलता फिरता ताबूत हैं स्लीपर बसें’, महाराष्ट्र में बस हादसे में 26 लोगों की मौत के बाद बोले एक्सपर्ट्स

Maharashtra Bus Accident: महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस पलटने के बाद उसके डीजल टैंक में आग लग गई. हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद से सवाल उठने लगे हैं.

Sleepers Buses: महाराष्ट्र के बुलढाणा में शुक्रवार देर रात एक प्राइवेट स्लीपर बस समृद्धि एक्सप्रेस वे पर पलट गई. नागपुर से पुणे जा रही इस बस के डीजल टैंक में विस्फोट हो गया जिसकी वजह से आग गई. इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई. ड्राइवर समेत 8 लोगों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई. हादसे के बाद से स्लीपर बसों को लेकर कई तरह से सवाल उठने लगे हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, बस की बॉडी बनाने वाले डिजायनर्स ने स्लीपर बसों को चलता फिरता ताबूत कहा और मांग की है इन्हें बनाना बंद किया जाना चाहिए. महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट के लिए एसी बसों को बनाने वाले रवि महांडले ने कहा, “स्लीपर बसों में यात्रियों को बैठाया जाता है लेकिन इनके बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होती है. हाथ पैर हिलाना भी मुश्किल होता है.”

इसलिए उठ रहे सवाल

उन्होंने आगे बताया, “इस तरह की बसें आठ से नौ फुट ऊंची होती हैं. ऐसे में जब वह अचानक किसी एक तरफ झुकती हैं तो यात्रियों के लिए इमरजेंसी गेट तक पहुंचना काफी मुश्किल होता है. किसी हादसे के दौरान बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए इतनी ऊंचाई पर चढ़ना और रेस्क्यू करना भी काफी मुश्किल होता जाता है.”

प्रोडक्शन रोकने को लिखी चिट्ठियां

रवि महांडले कहते हैं, “मैंने ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री को कई पत्र लिखकर यह मांग की है कि स्लीपर बसों के प्रोडक्शन को रोका जाए. हालांकि, दुर्भाग्य से अभी तक कोई भी जवाब नहीं मिला है.”

वो आगे बताते हैं कि भारत और पाकिस्तान छोड़कर और कहीं भी स्लीपर बसें नहीं चलती हैं. दूसरी तरफ पुणे शहर में ट्रैफिक विभाग अब ऐसी बसों के फिटनेस सर्टिफिकेट के जांच संबंधी मुहिम भी शुरू करने जा रहा है. इसके अलावा एक्सपर्ट हाईवे पर स्पीड को लेकर भी लगाम लगाने की वकालत कर रहे हैं. उनका मानना है कि तेज स्पीड भी हादसे की एक बड़ी वजह हैं.”

ये भी पढ़ें: Maharashtra: महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसों में अब तक 88 लोगों की मौत हुई, अधिकारी ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget