एक्सप्लोरर

Buldhana Bus Accident: बुलढाणा बस हादसे को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने, शराब पीकर गाड़ी चला रहा था ड्राइवर

Buldhana Bus Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक जुलाई को समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लग गई थी, जिसके चलते 25 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Buldhana Bus Accident: महाराष्ट्र के बुलढाना में हुए बस हादसे की जांच में बड़ी जानकारी सामने आई है. जांच में पाया गया है कि बस का ड्राइवर नशे की हालत में बस चला रहा था, जिसके चलते ये हादसा हुआ. फॉरेंसिक रिपोर्ट (RFSL) के मुताबिक ड्राइवर दानिश के शरीर में अल्कोहल लिमिट से 30% ज्यादा शराब पाई गई. जिसके बाद जांच इस नतीजे पर पहुंच सकती है कि इस बस हादसे के लिए ड्राइवर दानिश को ही जिम्मेदार ठहराया जाए. इस हादसे में बस का ड्राइवर दानिश और कंडक्टर अरविंद मारूति जाधव जिंदा बच गए थे. पुलिस दोनों को हिरासत में ले चुकी है और उनसे पूछताछ भी हो चुकी है. 

नींद में था बस ड्राइवर
महाराष्ट्र में 100ml ब्लड में 0.03 या 30MG अल्कोहल की लिमिट है, लेकिन ड्राइवर के खून में 30% ज्यादा शराब पाई गई. सबूतों के अनुसार जिस वक्त यह हादसा हुआ ड्राइवर नींद में था. अब रिपोर्ट सामने आने के बाद कोर्ट में इसे पेश किया जा सकता है, जिससे आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर को कड़ी सजा दिलाई जा सके. 

कैसे हुआ था हादसा?
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक जुलाई को समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक बस के खंभे और डिवाइडर से टकराकर पलट जाने के बाद उसमें आग लगने से 25 यात्रियों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया था कि नागपुर से औरंगाबाद रूट पर बस पहले लोहे के खंभे से टकराई और नियंत्रण खोने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई. बुलढाना के इस हादसे के बाद पीएम मोदी और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया और मुआवजे का ऐलान हुआ. 

इस हादसे के बाद पुलिस ने समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की जांच शुरू कर दी. जिसमें वाहनों के पहियों की स्थिति, हवा/नाइट्रोजन दबाव और आपातकालीन खिड़कियों की हालत पर गौर किया गया.  बस में दो चालक तथा परिचालक है या नहीं, वैध दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कारकों की भी जांच की गई.

ये भी पढ़ें- 'महाराष्ट्र को तोड़ना चाहती है बीजेपी', उद्धव ठाकरे बोले- पहले शिवसेना, अब एनसीपी, इसके बाद...

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget