एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: बीजेपी और शिवसेना मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव- देवेंद्र फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''बीजेपी, शिवसेना और सहयोगी दल एकसाथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. हम महाराष्ट्र में अधिकतम सीटें जीतने का रिकार्ड तोड़ना चाहते हैं.'' फडणवीस के बयान ने फिलहाल उन अफवाहों को शांत कर दिया है जिसमें कहा गया था कि दोनों दल कांग्रेस और एनसीपी से आए नेताओं को जगह देने के लिए चुनाव अलग-अलग लड़ सकते हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को दोहराया कि 2014 के विपरीत बीजेपी और शिवसेना आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे. कांग्रेस और एनसीपी के चार विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद एक समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी, शिवसेना और सहयोगी दल राज्य विधानसभा चुनावों में अधिकतम सीटें जीतने का रिकार्ड तोडेंगे. फडणवीस के बयान ने फिलहाल उन अफवाहों को शांत कर दिया है जिसमें कहा गया था कि दोनों दल कांग्रेस और एनसीपी से आए नेताओं को जगह देने के लिए चुनाव अलग-अलग लड़ सकते हैं.

एनसीपी के तीन और कांग्रेस के एक विधायक ने मंगलवार को राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया. वे मुख्यमंत्री और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में बुधवार की सुबह बीजेपी में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने कहा, ''बीजेपी, शिवसेना और सहयोगी दल एकसाथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. हम महाराष्ट्र में अधिकतम सीटें जीतने का रिकार्ड तोड़ना चाहते हैं.''

फडणवीस गुरुवार को पूर्वी महाराष्ट्र में अमरावती जिले से एक महीने की 'महाजनादेश यात्रा' शुरू करने वाले हैं. यात्रा 31 अगस्त को उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक में संपन्न होगी. बीजेपी और शिवसेना ने 2014 का चुनाव अलग-अलग लड़ा था लेकिन वे बीजेपी नीत सरकार के लिए एकसाथ आ गये थे.

प्लास्टिक और मिलावटी खाने की वजह से बढ़ रहा है कैंसर

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget