एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: बीजेपी नेताओं की राज्यपाल से मुलाकात आज, सरकार गठन पर गतिरोध कायम

महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर सहमति अभी तक नहीं बन पाई है. इसी बीच आज प्रदेश बीजेपी के नेता राज्यपास से मुलाकात करेंगे.

मुंबई: महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच आज प्रदेश बीजेपी के नेता राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. बीजेपी नेताओं की राज्यपाल भगत सिंह कोश्यिारी के साथ ये बैठक सुबह लगभग 10.30 बजे होगी. इस बैठक के बाद बीजेपी नेता मीडिया को संबोधित करेंगे जिससे कुछ बातें स्पष्ट तौर पर सामने आ सकती हैं.

राज्यपाल से मुलाकात के लिए जाने वाली बीजेपी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल करेंगे. बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंतीवार भी इस दल में शामिल रहेंगे. बता दें कि राज्य विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक दल फैसला ले सकते हैं.

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है. चुनाव में बीजेपी का शिवसेना के साथ गठबंधन था जिसे 56 सीटें मिली हैं. प्रदेश में कांग्रेस और एनसीपी ने भी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. कांग्रेस चुनाव में 44 और एनसीपी 54 सीटें जीतने में कामयाब रही है.

राज्य में सरकार बनाने के लिए 145 विधायकों के समर्थन की जरूरत है. हालांकि, बीजेपी-शिवसेना के पास सरकार बनाने के लिए विधायकों की पर्याप्त संख्या है, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों दलों के बीच सहमति बन नहीं पा रही है. इसे लेकर मामला फंसा हुआ है.

यह भी पढ़ें-

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी कर रही है ताजमहल से ज्यादा कमाई, आंकड़ा जानकर हैरान रह जाएंगे

IRCTC से बुक करते हैं टिकट तो इस फीचर के बारे में जानें, बेहद तेजी से मिलेगा कन्फर्म टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget