एक्सप्लोरर

भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें

कोलकाता स्थित चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ जैसी स्थिति बनने से 19 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए. हादसा महासप्तमी के दिन भारी बारिश व श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के बीच हुआ.

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार शाम दुर्गा पूजा के उत्सव के बीच चोरबागान दुर्गोत्सव समिति के पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति बनने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए. मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल बताए गए हैं. हादसा महा सप्तमी के दिन हुआ, जब पंडाल में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तेज बारिश, संकरी गली में बढ़ती भीड़, प्रवेश और निकास के रास्तों को लेकर भ्रम और माइक से की गई एक कथित गलत घोषणा ने हालात बिगाड़ने में भूमिका निभाई हो सकती है. हालांकि, हादसे की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.

संकरी गली में भीड़, बारिश से बढ़ा दबाव

हादसा शनिवार शाम करीब 7:15 से 7:40 बजे के बीच हुआ. पंडाल में प्रवेश के लिए लोग उत्तर कोलकाता की संकरी राधा माधव साहा लेन में जमा थे. इसी दौरान बारिश तेज हो गई. बारिश से बचने के लिए पंडाल के भीतर पहले से मौजूद लोगों के साथ-साथ बाहर खड़े श्रद्धालु भी अंदर जाने की कोशिश करने लगे.

भीड़ का दबाव बढ़ने से धक्का-मुक्की शुरू हो गई. पंडाल के भीतर मौजूद लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया, क्योंकि आगे की ओर भीड़ रास्ता रोक रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, निकास द्वार के पास सीढ़ियों पर कई लोग गिर पड़े और पीछे से आ रहे लोगों के नीचे दब गए.

हादसे के बाद पंडाल की लाइटें बंद कर दी गईं और लोगों की आवाजाही रोक दी गई. सुरक्षा के मद्देनजर शहर के कुछ अन्य दुर्गा पूजा पंडाल भी बंद कराए गए.

माइक की घोषणा और सीटी बजने से भगदड़ की आशंका

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या भीड़ को नियंत्रित करने में चूक, प्रवेश और निकास के रास्तों को लेकर भ्रम तथा भारी बारिश ने हादसे को गंभीर बनाया. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी आशंका जताई कि पूजा समिति की ओर से की गई किसी भ्रामक घोषणा से लोगों में भ्रम पैदा हुआ होगा. निजी सुरक्षा गार्डों की ओर से सीटी बजाए जाने से भी श्रद्धालुओं के अचानक आगे बढ़ने की आशंका जताई गई है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि पंडाल में प्रवेश, निकास और भीड़ की आवाजाही को लेकर घोषणाएं स्पष्ट नहीं थीं. इससे व्यस्त समय में लोग समझ नहीं पाए कि उन्हें किस दिशा में जाना है.

12 लोग हिरासत में, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने हादसे के सिलसिले में पूजा आयोजन समिति के सदस्यों समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि भीड़ किस वजह से बेकाबू हुई और सुरक्षा इंतजामों में कोई चूक हुई थी या नहीं.

कोलकाता पुलिस की एंटी-राउडी सेक्शन ने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज जुटाई है. पुलिस फुटेज की जांच के साथ ही आयोजन में तैनात निजी सुरक्षा गार्डों और अन्य कर्मचारियों की जानकारी भी जुटा रही है. घटनास्थल पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी.

शनिवार देर रात फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. जांच अधिकारियों के मुताबिक, लापरवाही की जिम्मेदारी आयोजकों की थी या किसी अन्य विभाग अथवा सुरक्षा एजेंसी की, यह तथ्यों के आधार पर तय किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश की अगुवाई में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की घोषणा की है. इसमें स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), अपराध जांच विभाग (सीआईडी) और अन्य विभागों के सदस्य शामिल होंगे.

सभी प्रमुख पंडालों की होगी जांच

हादसे के बाद राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कराने का फैसला किया है. इसके लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाई गई है. मुख्यमंत्री ने आयोजकों से सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. 

उन्होंने पंडालों में निकास द्वार चौड़े रखने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने और रस्सियों से बनाए गए ऐसे अस्थायी घेरों को हटाने पर जोर दिया, जिनसे लोगों की आवाजाही बाधित होती है. जहां जटिल संरचनाओं के कारण रास्ते संकरे हो रहे हैं, वहां आयोजकों को अंदर के हिस्से में ही पूजा की रस्में सीमित रखने और बाहर एलईडी स्क्रीन लगाने की सलाह दी जा सकती है.

घायलों से मिले मुख्यमंत्री अधिकारी

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचकर भर्ती घायलों का हाल जाना. मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पूरे मामले की पारदर्शिता के साथ जांच की जाएगी. उन्होंने अन्य पूजा समितियों से भी अपील की कि वे श्रद्धालुओं की संख्या के अनुरूप सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था करें.

मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये और सरकारी नौकरी

राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को ग्रुप-डी की सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की.

यह भी पढ़िएः कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, 12 लोग हिरासत में

 

आशुतोष प्रताप सिंह ABP न्यूज़ डिजिटल की न्यूज़ टीम का हिस्सा हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरें करते हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. राजनीति, चुनाव, खेल, राष्ट्रीय घटनाक्रम और सामाजिक मुद्दों पर गहरी समझ रखते हैं. करीब 8 वर्षों का पत्रकारिता में अनुभव है. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से ताल्लुक रखने वाले आशुतोष ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है.

Mail Id- ashutoshsingh0218@gmail.com
X- https://x.com/ashupratap18 
Facebook- https://www.facebook.com/share/1FBaHxEvc6/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Advertisement

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget