एक्सप्लोरर

Maharashtra Assembly Session: NCP नेता जयंत पाटिल विधानसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप

Maharashtra Assembly Winter Session 2022: महाराष्ट्र सरकार पर एनसीपी और कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दल आरोप लगा रहे कि वो कई मुद्दों पर चर्चा नहीं कर रहे हैं.

Maharashtra Assembly Winter Session: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए गुरुवार (22 दिसंबर) को शरद पवार की पार्टी एनसीपी (NCP) के वरिष्ठ नेता और विधायक जयंत पाटिल (Jayant Patil) को शीतकालीन सत्र के बचे हुए दिन के लिए सदन से निलंबित (Suspend) कर दिया गया.

जयंत पाटिल ने राहुल नार्वेकर के खिलाफ टिप्पणी की, जिसे लेकर सदन में हंगामा हुआ. संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने एनसीपी की प्रदेश इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल के खिलाफ निलंबन प्रस्ताव पेश किया, जो ध्वनि मत से पारित हो गया. जयंत पाटिल पिछले तीन दशक से सदन के सदस्य रहे हैं.   

पूरे मुद्दे पर जयंत पाटिल ने कहा कि शिंदे- फडणवीस सरकार विधानसभा में विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. हम इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे. सोमवार (19 दिसंबर) को शुरू हुआ राज्य विधानसभा का सत्र 30 दिसंबर तक जारी रहेगा.

विधानसभा में हुआ हंगामा

महाराष्ट्र विधानसभा में गुरुवार (22 दिसंबर) को फोन टैपिंग केस को लेकर हंगामा हुआ. इसके बाद एनसीपी सहित सभी विपत्री दलों ने वॉकआउट किया. इस दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि सदन में इस मुद्दे को लेकर चर्चा नहीं हो रही है. कांग्रेस नेता नाना पटोले ने दावा किया कि उनकी पार्टी के एक नेता का फोन टैप हुआ है.

किन मुद्दों पर हुई चर्चा? 

महाराष्ट्र विधानसभा में गुरुवार (22 दिसंबर) तो कई मुद्दों पर चर्चा हुई. डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सदन में कहा कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाएगा. पुलिस के मुताबिक सालियान (28) ने मुंबई के मलाड इलाके में आठ जून, 2020 को एक बहुमंजिला इमारत से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला, नितेश राणे ने की आदित्य ठाकरे के नार्को टेस्ट की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget