एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला, नितेश राणे ने की आदित्य ठाकरे के नार्को टेस्ट की मांग

Nitesh Rane On Aditya Thackeray: नितेश राणे ने कहा कि जैसे श्रद्धा मर्डर केस में आफताब का नार्को टेस्ट करने के बाद सच्चाई बाहर आई, वैसे ही सुशांत मौत के बाद आदित्य का भी नार्को टेस्ट होना चाहिए.

Sushant Singh Rajput Death Case: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर से चर्चा में है. बीजेपी विधायक नितेश राणे (Nitesh Rane) और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के सांसद राहुल शेवाले ने फिर से इस मामले की जांच की मांग की. नितेश राणे ने इस मुद्दे को महाराष्ट्र विधानसभा में भी उठाया. नितेश राणे ने इस केस में आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) का नार्को टेस्ट (Narco Test) करवाने की मांग तक कर डाली.

नितेश राणे ने कहा है कि सांसद राहुल शेवाले ने लोकसभा में मांग की है कि जो A.U नाम का शख्स है वह आदित्य ठाकरे हैं. उसने रिया चक्रवर्ती को 45 कॉल किए, हम पहले दिन से कह रहे हैं कि सुशांत सिंह और दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे का नाम है. बिहार पुलिस ने भी अपनी जांच में आदित्य ठाकरे का नाम लिया है. 

नितेश राणे ने आदित्य पर लागाया आरोप

बीजेपी विधायक नितेश राणे ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और उनकी मैनेजर दिशा सालियान डेथ केस में सीधे आदित्या ठाकरे का नाम लिया. उन्होंने इस केस को लेकर आदित्य के नार्को टेस्ट किए जाने की भी मांग की. नितेश राणे ने कहा कि इतना सब होने के बाद भी सच बाहर आना होगा. जैसे श्रद्धा वॉलकर मर्डर के बाद आफताब का नार्को करने के बाद सच्चाई बाहर आई, वैसे ही दिशा सालयान और सुशांत की मौत के बाद आदित्य का भी नार्को टेस्ट होना चाहिए. उन्होंने कहा कि A फॉर आफताब, A फॉर आदित्य ठाकरे की सच्चाई बाहर आएगी.

BJP सांसद राहुल क्या बोले?

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सांसद शिवसेना (शिंदे गुट) राहुल शेवाले ने बुधवार ( 21 दिसंबर) को आदित्य ठाकरे पर कई सवाल दागे. उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की स्थिति के बारे में पूछा और आरोप लगाया कि पहले यह पता चला था कि रिया चक्रवर्ती को AU ने 44 कॉल किए थे. उन्होंने लोकसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए आरोप लगाया, "रिया चक्रवर्ती को एयू से 44 कॉल आए. बिहार पुलिस का कहना है कि एयू का मतलब आदित्य उद्धव ठाकरे है, सीबीआई जांच की क्या स्थिति है?"

आदित्य ठाकरे ने क्या कहा?

आदित्य ठाकरे ने आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह उन लोगों से कुछ भी उम्मीद नहीं रखते हैं, जो उनकी पार्टी के प्रति वफादार नहीं हैं. उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि आपको ज्यादा प्यार करता हूं. ये जो अपने घर के प्रति वफादार नहीं हैं, हम ऐसे व्यक्ति से कुछ भी उम्मीद नहीं करते हैं. वे इन मुद्दों को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के भूमि घोटाले और अपमान पर हमारे हमले को मोड़ने के लिए ला रहे हैं." आदित्य ठाकरे ने आगे कहा, "वे जिस गंदगी में हैं, मैं उसमें नहीं जाऊंगा. हम पाक साफ हैं और इस तरह के बेबुनियाद आरोपों के जवाबदेह नहीं हैं."

फ्लैट में मृत पाए गए थे सुशांत

गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून 2020 को 34 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया था. उन्हें उनके मुंबई अपार्टमेंट के बेडरूम में उनके दोस्त और फ्लैटमेट ने मृत पाया था. मुंबई पुलिस ने सुशांत राजपूत की मौत को एक आत्महत्या बताया था. 

इसे भी पढ़ेंः- बीजेपी का प्लान '144' : जानिए आपके राज्य की किन सीटों को जीतने के लिए लगाई गई है पीएम मोदी की ड्यूटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget