एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा सत्र की हंगामेदार शुरुआत, भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Maharashtra Assembly Session: कांग्रेस ने कहा कि मूसलाधार बरसात की वजह से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं और सरकार ने अब तक कोई आर्थिक मदद देने का ऐलान नहीं किया है.

Maharashtra Assembly Session: महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है. इस दौरान पिछले कुछ महीनों में हुए लोकप्रतिनिधियों के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया. सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा. इसके बाद सदन में कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी, काफी देर तक ये हंगामा चलता रहा, जिसके बाद विधानसभा का कामकाज दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया. इस दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कांग्रेस विधायकों को जवाब दिया. 

कांग्रेस विधायकों ने की ये मांग
दरअसल कांग्रेस विधायकों ने सदन में किसानों का मुद्दा उठाया, जिसमें उन्होंने कहा कि लगातार हो रही मूसलाधार बरसात की वजह से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं और सरकार ने अब तक कोई आर्थिक मदद देने का ऐलान नहीं किया है, ऐसे में किसानों के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए. कांग्रेस विधायकों ने कहा कि किसानों को जल्द से जल्द राहत दी जानी चाहिए. 

डिप्टी सीएम फडणवीस ने दिया जवाब
कांग्रेस विधायकों के आरोपों पर हंगामे के बीच डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया. देवेंद्र फडणवीस ने सदन में कहा कि किसानों को हो रही परेशानी की जानकारी सरकार को है, कल ही हमने इस मुद्दे पर एक कमेटी का गठन किया है. पिछले सालभर में हमने 10 हजार करोड़ की सहायता किसानों दी है. हमारी सरकार किसानों के साथ है. हालांकि फडणवीस के इस जवाब से भी कांग्रेस नेता संतुष्ट नहीं दिखे और इस मामले पर चर्चा की मांग करने लगे. हंगामे को देखते हुए विधानसभा सत्र को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया. 

राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप
विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर और मुंबई कांग्रेस प्रमुख वर्षा गायकवाड़ की अगुवाई में विधायक विधान भवन की सीढ़ियों पर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारे लगाए. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) से केवल अंबादास दानवे इस प्रदर्शन में मौजूद थे. वहीं प्रदर्शन में शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से कोई विधायक मौजूद नहीं था. 

ये भी पढ़ें-: अजित पवार खेमे से मुलाकात के बाद क्या बीजेपी के साथ जाएंगे शरद पवार? खुद दिया जवाब

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget