एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: अजित पवार को झटका! खेमे के मात्र इतने विधायक विधानसभा पहुंचे, शरद पवार गुट में कौन-कौन आए नजर?

Maharashtra Assembly Session: एनसीपी में फूट के बाद सोमवार (17 जुलाई) से महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है.

Maharashtra Assembly Session News: महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच सोमवार (17 जुलाई) से विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो गई है. आज सत्र के पहले दिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 53 में से 27 विधायक अनुपस्थित रहे. 

ये विधायक ऐसे समय में नदारद रहे हैं जब अजित पवार ने अपने गुट के नेताओं के साथ शरद पवार से लगातार दूसरे दिन मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में मुलाकात की है. अजित पवार खेमे के केवल 15 एनसीपी विधायक ही नजर आए. 

निर्धारित सीटों पर नजर आए ये विधायक 

सत्र में भाग लेने वाले एनसीपी के 24 विधायकों में से उपमुख्यमंत्री अजित पवार, कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुसरिफ, अदिति तटकरे, संजय बनसोडे, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल और धर्मराव आत्राम सत्तारूढ़ पक्ष के लिए निर्धारित सीटों पर बैठे हुए दिखे. 

जिन विधायकों ने अजित पवार को समर्थन दिया है और जो सदन में उपस्थित रहे उनमें बबनराव शिंदे, इंद्रनील नाइक, प्रकाश सोलंखे, किरण लहामाते, सुनील शेल्के और सरोज आहिरे शामिल हैं. 

शरद पवार खेमे से दिखे ये विधायक 

वहीं, शरद पवार खेमे से प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, विधायक बालासाहेब पाटिल, प्राजक्त तनपुरे, सुनील भुसारा, मानसिंग पवार, सुमन पाटिल, रोहित पवार, राजेश टोपे, अशोक पवार और अनिल देशमुख विपक्षी खेमे में बैठे हुए देखे गए. 

अलग-अलग बैठने की व्यवस्था का अनुरोध 

शरद पवार गुट के मुख्य सचेतक जितेन्द्र आव्हाड ने रविवार (16 जुलाई) को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को एक पत्र लिखकर अजित पवार खेमे के सदस्यों और पार्टी के अन्य विधायकों के लिए इस सत्र के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था. 

जितेन्द्र आव्हाड ने इस पत्र में कहा था कि सरकार में शामिल हो चुके अजित पवार समेत 9 विधायकों को छोड़कर बाकी एनसीपी में शामिल सभी लोग विपक्ष का हिस्सा हैं. इसलिए उनके बैठने के लिए अलग व्यवस्था की जाए. 

ये भी पढ़ें: 

Maharashtra Politics: शरद पवार की अजित पवार गुट से लगातार दूसरे दिन हो रही है मुलाकात, आखिर क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget