एक्सप्लोरर

Maharashtra Assembly Elections Result: चुनाव से पहले खूब रोए थे AIMIM के वारिस पठान! नतीजों में जनता ने भी निकलवा दिए आंसू

Maharashtra Assembly Elections Result: भिवंडी वेस्ट से एआईएमआईएम के उम्मीदवार वारिस पठान के प्रचार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इस वीडियो में वारिस पठान फूट-फूट कर रोते दिख रहे हैं.

Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है. महायुति गठबंधन की महाजीत हुई है और महा विकास अघाड़ी की महाराष्ट्र में करारी हार हुई है. वहीं अन्य दल के नेता भी काफी पीछे चल रहे हैं. इसके अलावा एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान के लिए भी चुनावी नतीजे मायूसी लेकर आए. भिवंडी वेस्ट से चुनावी मैदान में उतरे वारिस पठान चुनाव से पहले भी खूब रोए थे और अब चुनाव में अपने नतीजों को देख कर भी उन्हें रोना पड़ सकता है. 

चुनावी नतीजे देखकर रोने की बात यहां इसलिए हो रही है क्योंकि भिवंडी वेस्ट विधानसभा सीट से वारिस पठान पहले या दूसरे पर तो दूर की बात तीसरे या चौथे स्थान पर भी नजर नहीं आ रहे हैं. नतीजों से पहले जीत का दावा करने वाले वारिस पठान की एक तरह से जमानत ही जब्त हो गई है. 

वीडियो हुआ था वायरल

भिवंडी वेस्ट से एआईएमआईएम के उम्मीदवार वारिस पठान के प्रचार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इस वीडियो में वारिस पठान फूट फूट कर रोते दिख रहे हैं. रोते हुए उन्होंने अपने साथ हो रहे गलत बरताव की बात की. साथ ही उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में मैं रहूं या न रहूं… सब मेरे पीछे पड़े हैं, मेरी रैली रोक देते हैं, मुझे यहां की जनता जिताएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वह पांचवें नंबर पर ही अटके रहे.

पांचवें स्थान पर अटके रहे वारिस पठान 

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक टोटल 22 राउंड की गिनती होने के बाद भाजपा के चौगुले महेश प्रभाकर सबसे आगे रहे. वहीं समाजवादी पार्टी के आजमी रियाज दूसरे नंबर पर और तीसरे नंबर पर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट विलास रघुनाथ पाटिल और चौथे नंबर पर कांग्रेस कैंडिडेट दयानंद मोतीराम चुराके रहे. 

वारिस पठान को मिले 15800 वोट 

टोटल 22 राउंड पूरे होने के बाद बीजेपी के चौगुले महेश प्रभाकर को कुल 70172 वोट मिले. समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 38879 वोट मिले. वोटों की गिनती के दौरान सभी राउंड में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए रहे.

यह भी पढ़ें- Wayanad Elections Result 2024: वायनाड से संसद पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, पहले चुनाव में जीत के बाद जनता से कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget