एक्सप्लोरर

Wayanad Elections Result 2024: वायनाड से संसद पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, पहले चुनाव में जीत के बाद जनता से कह दी ये बड़ी बात

वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी को छह लाख से अधिक वोट मिले हैं. सीपीआई के सत्यन मोकेरी को 2 लाख तो वहीं भाजपा की नव्या हरिदास तीसरे स्थान पर रहीं, जिनको एक लाख से भी कम वोट मिले.

Wayanad Election Result 2024: वायनाड लोकसभा उपचुनाव हॉट सीट चर्चा की विषय बन गई है. राहुल गांधी के इस सीट को खाली किए जाने के बाद यहां उपचुनाव हुए और इस बार प्रियंका गांधी ने भाई का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. जबरदस्त जीत दर्ज किए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने वायनाड की जनता को धन्यवाद किया और कहा कि जनता ने उन पर भरोसा जताया है, वह उनकी आभारी हैं.
 
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया , "वायनाड के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, आपने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं. मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि समय के साथ आपको वास्तव में लगे कि यह जीत आपकी जीत है और जिस व्यक्ति को आपने अपना प्रतिनिधि चुना है, वह आपकी उम्मीदों और सपनों को समझता है और आपके लिए लड़ता है. मैं संसद में आपकी आवाज बनने के लिए उत्सुक हूं!"

एक्स पर लिखा लेटर

प्रियंका गांधी ने लिखा, “मुझे यह सम्मान देने के लिए और उससे भी ज़्यादा आपने मुझे जो अपार प्यार दिया है, उसके लिए धन्यवाद. यूडीएफ में मेरे सहकर्मी, केरल भर के नेता, कार्यकर्ता, स्वयंसेवक और मेरे कार्यालय के सहकर्मी जिन्होंने इस अभियान में अविश्वसनीय रूप से कड़ी मेहनत की, आपके समर्थन के लिए, दिन में 12 घंटे (बिना भोजन, बिना आराम) कार यात्रा को सहन करने के लिए और उन आदर्शों के लिए सच्चे सैनिकों की तरह लड़ने के लिए धन्यवाद, जिन पर हम सभी विश्वास करते हैं."

परिवार का किया धन्यवाद

प्रियंका गांधी ने आगे लिखा, “मेरी मां, रॉबर्ट और मेरे दो रत्नों- रेहान और मिराया, आपने मुझे जो प्यार और साहस दिया है, उसके लिए कोई भी आभार कभी भी पर्याप्त नहीं है और मेरे भाई, राहुल, आप उन सभी में सबसे बहादुर हैं. मुझे रास्ता दिखाने और हमेशा मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद!"

कांग्रेस के लिए पॉजिटिव संकेत

वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी को छह लाख से अधिक वोट मिले हैं. वहीं प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार सीपीआई के सत्यन मोकेरी को 2 लाख से ज्यादा वोट मिले तो वहीं भाजपा की नव्या हरिदास तीसरे स्थान पर रहीं, जिनको एक लाख से भी कम वोट मिले. पहली बार चुनाव में उतरीं प्रियंका गांधी जिस तरह से लीड लिए हुए है, ये कांग्रेस के लिए पॉजिटिव संकेत हैं. 

यह भी पढ़ें- 'हमें ऐसा नेता चाहिए जो न करे हिंदुत्व का ढोंग', महाराष्ट्र में महायुति का जीत पर बोले BJP विधायक टी राजा सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget