एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: प्रकाश अम्बेडकर से नहीं बनी कांग्रेस-एनसीपी की बात, गठबंधन की संभावना खत्म

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए कांग्रेस और एनसीपी की प्रकाश अम्बेडकर से बात चल रही थी, लेकिन सीटों को लेकर तालमेल न होने के कारण गठबंधन की संभावना खत्म हो गई है.

मुंबई: लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हारने के बाद कांग्रेस और एनसीपी ने गठबंधन में शामिल करने के लिए नये साथियों की तलाश शुरू कर दी थी. इस सिलसिले में प्रकाश अंबेडकर के 'वंचित बहुजन मोर्चा' को भी गठबंधन में शामिल करने की चर्चा जोरों पर थीं. प्रकाश अंबेडकर से गठबंधन के लिए बातचीत भी हुई लेकिन सिरे नहीं चढ़ पायी.

सूत्रों के मुताबिक प्रकाश अंबेडकर ने एक तिहाई सीटें अपने वंचित बहुजन मोर्चा को दिए जाने की शर्त रखी, जो कांग्रेस और एनसीपी को मंजूर नहीं. इसलिए अब ऐसे किसी गठबंधन की संभावना खत्म हो गई है, और कांग्रेस अपने पुराने सहयोगी दल एनसीपी के साथ गठबंधन बनाकर ही विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना को चुनौती देने की कोशिश करेगी.

कांग्रेस और एनसीपी से प्रकाश अम्बेडकर की रही है पुरानी अनबन

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में गठबंधन के बावजूद कांग्रेस और एनसीपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था. महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं, जिसमें से कांग्रेस को सिर्फ एक और एनसीपी को 4 सीटें मिली थीं. गठबंधन न हो पाने की एक बड़ी वजह ये बतायी जा रही है कि वंचित बहुजन मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश अम्बेडकर को हमेशा ये लगता रहा कि शरद पवार ने रामदास अठालवे को दलित होने के नाते ज़्यादा राजनीतिक प्रमोशन दिया ताकि प्रकाश अंबेडकर को महाराष्ट्र की राजनीति में रोका जा सके. सत्रों के मुताबिक कांग्रेस-एनसीपी का समझौता इसलिए भी नहीं हो पाया क्योंकि प्रकाश अम्बेडकर विदर्भ और मराठावाडा के नेता हैं, लेकिन वो सीटें पूरे प्रदेश में मांग रहे हैं.

दूसरा प्रकाश अम्बेडकर इसलिए भी कांग्रेस से नाराज रहते हैं कि जब 90 के दशक में वीपी सिंह ने उन्हें राज्यसभा भेजा और 1996 मे जब उन्हें दोबारा राज्यसभा भेजने की बात आयी तो कांग्रेस के नेताओ ने इसका विरोध किया. ऐसे मे प्रकाश अम्बेडकर का कांग्रेस और एनसीपी के साथ समझौता होना विधानसभा चुनाव से पहले असंभव सा लग रहा है.

मॉब लिंचिंग: पीएम मोदी को पत्र लिखने के मामले में नेताओं ने एक-दूसरे पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget