एक्सप्लोरर

Maharashta: "हमारी सरकार 'गद्दार' नहीं है, बल्कि 'खुद्दार' है...", फडणवीस

Maharashtra Government: उद्धव ठाकरे-नीत शिवसेना गुट के नेता आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने कहा था कि मौजूदा सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकेगी.

Deputy CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि एकनाथ शिंदे-बीजेपी सरकार वैध है और सत्ता में बनी रहेगी. फडणवीस की इस टिप्पणी को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट पर निशाने की तरह लिया जा रहा है, जिसने इसके पतन की बात कही है. 

फडणवीस ने कहा कि जून 2022 में सत्ता में आई मौजूदा सरकार संवैधानिक नियम कायदों के साथ आई है. फडणवीस महाराष्ट्र के नासिक में बीजेपी राज्य कार्यकारिणी को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के 16 विधायकों के खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) गुट द्वारा दायर अयोग्यता याचिका को लेकर कहा कि उन्हें विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट हमारे पक्ष में फैसला सुनाएगा. 

आलोचनाओं को खारिज किया

उन्होंने यह टिप्पणी शिंदे गुट के 16 विधायकों के खिलाफ शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट द्वारा दायर याचिका के संदर्भ में की. उद्धव ठाकरे-नीत गुट का नाम लिए बिना वरिष्ठ भाजपा नेता ने उन आलोचनाओं को खारिज कर दिया कि सरकार गैर-कानूनी तरीके से बनाई गई है और कई सदस्यों (शिंदे के नेतृत्व वाली बालासाहेबंची शिवसेना) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य ठहराया जाएगा.

10-15 विधायक भी बगावत न करें...

फडणवीस ने कहा, "यह संदेश प्रसारित किया जा रहा है ताकि ठाकरे गुट के बाकी बचे 10-15 विधायक भी बगावत न करें. हमने जो भी किया वह नियमों के अनुसार और संविधान के तहत किया. हमारी सरकार ‘गद्दार’ नहीं है, बल्कि ‘खुद्दार’ है." उन्होंने आरोप लगाया कि महा विकास आघाड़ी (नवंबर 2019 से जून 2022) के शासन को भ्रष्टाचार के लिए जाना जाएगा, जिसमें कोई विकास कार्य नहीं हुआ.

फडणवीस ने कहा, "पिछली सरकार में एक भी विकास परियोजना नहीं बनी." उन्होंने दावा किया कि शिंदे नीत सरकार न केवल अपना कार्यकाल पूरा करेगी, बल्कि अगले चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी. गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना गुट के नेता आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने कहा था कि मौजूदा सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकेगी.

फडणवीस ने कहा कि शीर्ष अदालत बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने से जुड़े मामले पर 14 फरवरी को सुनवाई शुरू करेगी. उन्होंने कहा, "हम जनसेवा का ट्वेंटी-20 मैच खेल रहे हैं, जबकि महा विकास आघाड़ी सरकार भ्रष्टाचार का टी-20 मैच खेल रही थी."

यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir Election: 'जम्मू-कश्मीर में बाहरी लोगों को बसने नहीं देंगे...', पूर्व मंत्री और अपनी पार्टी के चीफ अल्ताफ बुखारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget