एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Election: 'जम्मू-कश्मीर में बाहरी लोगों को बसने नहीं देंगे...', पूर्व मंत्री और अपनी पार्टी के चीफ अल्ताफ बुखारी

Jammu Kashmir Assembly Election: जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी ने सरकारी जमीन पर से कब्जा हटाने के अभियान का विरोध किया.

Jammu Kashmir Election: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा तेज है. इसी बीच जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी (Altaf Bukhari) ने  शनिवार (11 फरवरी) को बड़ा बयान दिया है. 

अल्ताफ बुखारी ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र शासित प्रदेश में गैर स्थानीय लोगों को बसने की अनुमति नहीं देगी. उन्होंने सरकारी जमीन पर से कब्जा हटाने के लिए प्रशासन के चलाए जा रहे अभियान की भी आलोचना की. पूर्व मंत्री बुखारी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और वादा किया कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद प्रशासन  के उठाए गए सभी ‘जन विरोधी’ फैसलों को पलट दिया जाएगा. 

'कोई दूसरा विकल्प नहीं है'

बुखारी ने जम्मू में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘हम गैर स्थानीय लोगों को जम्मू-कश्मीर में बसने नहीं देंगे. जम्मू-कश्मीर की जमीन यहां के लोगों की है और उन्हीं की रहेगी. एक कार्यक्रम सांबा में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के युवा नेता रहे सनी संग्राल को पार्टी में शामिल कराने के लिए आयोजित किया गया था.

उन्होंने गांधी नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में अपने समर्थकों के साथ अपनी पार्टी की सदस्यता ली. अतिक्रमण विरोधी अभियान पर चिंता जताते हुए बुखारी ने कहा कि सरकार के पास अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है. 

अभियान क्या है?

बता दें कि जम्मू कश्मीर प्रशासन सरकारी भूमि पर बने कब्जे को हटा रहा है. अनंतनाग जिले के श्रीगुफवाड़ा में अधिकारियों ने गुरुवार (9 फरवरी) को ही सरकारी भूमि पर बीजेपी नेता सोफी यूसुफ के कथित रूप से बनाई गई एक व्यावसायिक इमारत को अपने कब्जे में ले लिया था. अधिकारियों ने बताया कि राज्य की भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने के लिए इमारत को सील किया गया है. उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर निर्माण की जानकारी के बाद 20 दुकानों वाली इमारत को पहले राजस्व विभाग ने अपने कब्जे में लिया. 

ये भी पढ़ें- Omar Abdullah On PM Modi: 'लोकतंत्र के त्योहार....', पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में खुशहाली का किया जिक्र तो उमर अब्दुल्ला ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान, PM मोदी के बयान पर भड़का विपक्ष
'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान, PM मोदी के बयान पर भड़का विपक्ष

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget