एक्सप्लोरर

महागठबंधन पर मोदी का निशाना, ‘ये निजी अस्तित्व बचाने का नापाक गठबंधन, जनता से लेना देना नहीं’

मोदी ने किसी का प्रत्यक्ष तौर पर जिक्र किए बिना कहा कि गठबंधन के कई नेताओं को आपातकाल के दौरान गिरफ्तार और प्रताड़ित किया गया था.

चेन्नई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए विपक्ष के महागठबंधन पर रविवार को हमला करते हुए इसे विभिन्न राजनीतिक पार्टियों का ‘‘निजी अस्तित्व’’ बचाने के लिए किया गया ‘‘नापाक गठबंधन’’ करार दिया.  मोदी ने तमिलनाडु में चेन्नई मध्य, चेन्नई उत्तर, मदुरै, तिरुचिरापल्ली और तिरूवल्लुर निर्वाचन क्षेत्रों के बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं से वीडियो संबोधन के जरिए कहा कि लोग साफ साफ देखेंगे कि यह ‘‘धनाढ्य वंशों का एक बेतुका गठबंधन’’ है.

कांग्रेस की विचाराधारा के खिलाफ थे लोहिया- मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि महागठबंधन के प्रमुख घटक तेलुगू देशम पार्टी का गठन कांग्रेस की ज्यादती के खिलाफ दिवंगत मुख्यमंत्री एनटी रामाराव ने किया था लेकिन अब पार्टी कांग्रेस से हाथ मिलाने की इच्छुक है. मोदी ने कहा कि महागठबंधन में कुछ पार्टियों ने समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया से प्रेरित होने का दावा किया है लेकिन वह (लोहिया) स्वयं कांग्रेस की विचाराधारा के खिलाफ थे.

उन्होंने कहा, ‘‘आज कई लोग महागठबंधन की बात कर रहे हैं. गठबंधन निजी अस्तित्व को बचाने के लिए है और विचारधारा-आधारित समर्थन नहीं है. गठबंधन सत्ता के लिए है, जनता के लिए नहीं. यह गठबंधन व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के लिए है, लोगों की आकांक्षाओं के लिए नहीं है.’’  मोदी ने लोहिया के हवाले से कहा कि कांग्रेस एक ‘‘समझौता पार्टी’’ है जिसने कई वैचारिक मुद्दों, राष्ट्रीय हित के मुद्दों से समझौता किया है.

गठबंधन के कई नेताओं को आपातकाल के दौरान प्रताड़ित किया गया- मोदी

मोदी ने किसी का प्रत्यक्ष तौर पर जिक्र किए बिना कहा कि गठबंधन के कई नेताओं को आपातकाल के दौरान गिरफ्तार और प्रताड़ित किया गया था. द्रमुक के अध्यक्ष एम के स्टालिन जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी को 2019 लोकसभा चुनाव में विपक्ष का प्रधानमंत्री उम्मीदवार बताया था, वह आपातकाल के दौरान जेल में डाले गए नेताओं में से एक हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘इन पार्टियों के शासन के दौरान भ्रष्ट और आपराधिक तत्व सर्वोच्च रहे. यह सबको पता है कि कैसे कांग्रेस ने विभिन्न मामलों में मुलायम जी (सपा नेता मुलायम सिंह यादव) को परेशान किया. क्या इन पार्टियों ने डॉक्टर लोहिया की विचारधाराओं के साथ न्याय किया?’’  इसके जवाब में कार्यकर्ताओं ने कहा, ‘‘नहीं.’’  उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ‘‘पारिस्थितिकी तंत्र’’ ने किसी को नहीं बख्शा. उन्होंने दिवंगत मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन की अन्नाद्रमुक सरकार की 1980 में की गई बर्खास्तगी का भी हवाला दिया, जबकि रामचंद्रन को लोगों का समर्थन प्राप्त था.

मोदी ने किया कांग्रेस और द्रमुक के बीच पुरानी दुश्मनी का जिक्र 

कांग्रेस और उनकी दक्षिणी सहयोगी द्रमुक के बीच की पुरानी दुश्मनी का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि कोई नहीं भूला है कि दोनों पार्टियां का जैन आयोग पर क्या रुख था. उन्होंने कहा, ‘‘उस समय कांग्रेस ने कहा था कि या तो द्रमुक या हम. लेकिन आज वे एकसाथ हैं. अगर यह अवसरवाद नहीं, तो इस गठबंधन की व्याख्या क्या है?’’  शरद पवार की राकांपा पर स्पष्ट रूप से कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा, "महाराष्ट्र में स्थित एक और पार्टी, कांग्रेस नेतृत्व के गंभीर विरोध में बनी थी."  महागठबंधन 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा बनाया गया गठबंधन हैं.

अपनी बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने भारत की हालिया उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, विशेष रूप से 2018 में, जब देश को व्यापार सूचकांक में बढ़ोतरी मिली है. मोदी ने कहा वर्ष 2018 देश के लिए एक "महान वर्ष" था और उन्होंने इसे ‘‘‘ऐतिहासिक’’ करार दिया.

यह भी पढ़ें-

बिहार: NDA में 'जुड़वा भाई' के फॉर्मूले पर बंटी सीटें, BJP-JDU 17, LJP-6, राज्यसभा जाएंगे पासवान

गुजरात: तीन राज्यों की हार के बाद BJP को मिला टॉनिक, जसदण उपचुनाव में कांग्रेस को हराया

स्वामी का गंभीर आरोप, RBI गर्वनर को बताया भ्रष्टाचारी, कहा- उनके चुने जाने से हैरान हूं

Zero Box Office: दूसरे दिन शाहरुख खान की ‘ज़ीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget