एक्सप्लोरर

सद्गुरु के ईशा योग केंद्र में किया जाता है ब्रेन वॉश? मद्रास HC तक पहुंची बात, अदालत ने मांग लिए ये डिटेल

Jaggi Vasudev Isha Foundation Case: सद्गुरु के नाम से फेमस जग्गी वासुदेव के ईशा फांडेशन पर एक रिटायर्ड प्रोफेसर ने केस किया है. आरोप लगाया कि उनकी बेटियों का ब्रेन वॉश किया गया.

Isha Foundation Case: मद्रास हाई कोर्ट ने सोमवार (30 सितंबर) को तमिलनाडु सरकार को आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन के खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मामलों का विवरण पेश करने का निर्देश दिया. जस्टिस एसएम सुब्रमण्यम और जस्टिस वी. शिवगणनम की पीठ ने कहा कि चूंकि फाउंडेशन के खिलाफ कई आपराधिक शिकायतें हैं, इसलिए इस मुद्दे पर आगे विचार किया जाना चाहिए.

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, हाई कोर्ट ने कहा, “याचिकाकर्ता के वकील ने यह भी कहा कि कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं और आरोप लंबित हैं. संस्था के खिलाफ लगाए गए आरोपों की गंभीर प्रकृति और जिस तरह से बंदियों ने हमारे सामने बात की है, उसे देखते हुए हम यह राय बना सकते हैं कि आरोपों के पीछे की सच्चाई को समझने के लिए कुछ और विचार-विमर्श की जरूरत है.”

हाई कोर्ट ने आगे कहा, “इसलिए, याचिकाकर्ता संस्था के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों का विवरण प्रस्तुत करेगा और विद्वान अतिरिक्त लोक अभियोजक भी उन सभी मामलों का विवरण एकत्र करेंगे और आगे के विचार के लिए हमारे सामने रखेंगे.”

जग्गी वासुदेव की इस बात पर हाई कोर्ट को संदेह

अदालत ने इस बात पर भी गंभीर संदेह व्यक्त किया कि वासुदेव ने अपनी बेटी का विवाह क्यों कर दिया और उसे जीवन में सुखी बना दिया, लेकिन अन्य महिलाओं को भौतिक जीवन त्यागने के लिए प्रोत्साहित क्यों कर रहे थे?

पीठ ने मौखिक रूप से टिप्पणी की, "हम जानना चाहते हैं कि एक शख्स जिसने अपनी बेटी की शादी कर दी और उसे जीवन में अच्छी तरह से स्थापित किया, वह दूसरों की बेटियों को सिर मुंडवाने और एकांतवासी का जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित क्यों कर रहा है. यही संदेह है."

किस याचिका की सुनवाई कर रहा मद्रास हाई कोर्ट?

पीठ कोयम्बटूर के रिटायर्ड प्रोफेसर एस कामराज की दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई कर रही थी. कामराज ने अदालत में यह आरोप लगाया कि उनकी 42 और 39 साल की दो अच्छी खासी पढ़ी लिखी बेटियों का ब्रेन वॉश करक उन्हें कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में रहने के लिए मजबूर किया गया है. कामराज ने अदालत को बताया कि फाउंडेशन के अधिकारियों ने उन्हें अपने परिवारों से कोई संपर्क बनाए रखने की अनुमति नहीं दी.

उन्होंने अदालत को फाउंडेशन के खिलाफ लंबित कई आपराधिक मामलों और यौन उत्पीड़न एवं दुराचार के आरोपों की भी जानकारी दी.

इस दौरान काराज की बेटियां भी अदालत के आदेश के बाद कोर्ट में मौजूद थीं. जबकि उन्होंने कहा कि वे स्वेच्छा से फाउंडेशन में थीं और कोई भी उन्हें वहां रहने के लिए मजबूर नहीं कर रहा था, जजों ने उनसे चैंबर में बातचीत करने का निर्णय लिया. अदालत अब इस मामले की सुनवाई 4 अक्टूबर को करेगी.

ये भी पढ़ें: 'जब उनकी बेटी शादीशुदा तो दूसरी लड़कियों को क्यों बना रहे संन्यासी', हाई कोर्ट का सद्गुरु से सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Mahadev App Case : महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?

वीडियोज

Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget