एक्सप्लोरर

BJP विधायक का विवादित बयान, कहा- चिकन बिरयानी खिलाकर बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश है किसान आंदोलन

राजस्थान के रामगंजमंडी, कोटा से बीजेपी के विधायक मदन दिलावर ने कहा कि इन तथाकथित किसानों को देश की चिंता नहीं है, उनके लिए आंदोलन क्या है. वे एक पिकनिक मना रहे हैं.

नई दिल्ली: कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को लेकर बीजेपी नेता और विधायक मदन दिलावर ने बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है. दिलावर ने किसानों के आंदोलन को पिकनिक करार देते हुए कहा कि ये चिकन बिरयानी खिलाकर देश में बर्ड फ्लू फैलान की साजिश है.

राजस्थान के रामगंजमंडी, कोटा से बीजेपी के विधायक मदन दिलावर ने कहा, "तथाकथित किसान आंदोलित हैं. किस बात के लिए आंदोलनरत हैं? जो किसानों के लिए बिल लाए गए हैं उन तीनों बिलों को निरस्त किया जाय ताकि किसानों को लाभ न मिले. इन तथाकथित किसानों को देश की चिंता नहीं है, देश के लोगों की भी चिंता नहीं है, उनके लिए आंदोलन क्या है. वे एक पिकनिक मना रहे हैं, चिकेन बिरयानी खा रहे हैं, काजू बादाम खा रहे हैं. सब प्रकार के ऐशो-आराम कर रहे हैं और वेश बदल-बदलकर वहां आ रहे हैं, उसमें आतंकवादी भी हो सकते हैं. उसमें कोई चोर लूटेरे भी हो सकते हैं. कुछ किसानों के दुश्मन भी हो सकते हैं. ये सब लोग देश को बर्बाद करना चाहते हैं."

बीजेपी नेता ने आगे कहा, “चिकन बिरायानी खिलाकर, मैं समझता हूं बर्ड फ्लू फैलाने का षडयंत्र है ये. और मुझे पूरी आशंका है कि कुछ दिनों तक सरकार ने इनको नहीं हटाया तो देश में बर्ड फ्लू का प्रकोप बड़ा रूप ले सकता है. मेरी प्रार्थना है कि इन आंदोलनकारियों को तुरंत एकत्र होने से रोकें. उनको प्रेम से, मान जाएं तो ठीक नहीं तो सख्ती बरतें ताकि देश वासियों को बर्ड फ्लू के प्रकोप से बचाया जा सके.”

कांग्रेस ने बीजेपी विधायक के इस बयान की कड़ी निंदा की है. राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी विधायक के बयान का वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, "बीजेपी, राजस्थान के विधायक मदन दिलावर जी का किसानों के लिए आतंकवादी, लुटेरे जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना शर्मनाक है. जिस अन्नदाता ने आपके पेट में अन्न पहुंचाया उनके आंदोलन को आप पिकनिक बता रहे हैं, बर्ड फ्लू के लिए ज़िम्मेदार बता रहे हैं ? आपका यह बयान बीजेपी की सोच दर्शाता है."

गौरतलब है कि कड़ाके की ठंड में दिल्ली की सीमाओं पर एक महीने से ज्यादा समय से किसान आंदोलन डटे हुए हैं. किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं, जिसको लेकर किसानों और केंद्र सरकार के बीच कई राउंड की बातचीत हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है.

यह भी पढ़ें:

मुंबई कांग्रेस में घमासान जारी, संजय निरुपम खेमे की गुटबाजी फिर आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget