एक्सप्लोरर

क्या मूर्ति और मंदिरों के रास्ते वोट बटोरने की तैयारी में है मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार?

एमपी की शिवराज सरकार क्या धर्म की राजनीति के रास्ते पर चल पड़ी है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि महाकाल लोक के निर्माण के बाद सरकार अन्य जिलों के मंदिरों का भी भव्य निर्माण कराने जा रही है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह की सरकार अब धर्म की राजनीति की राह पर चल पड़ी है. उज्जैन में महाकाल लोक से मिले हौसले के बाद सरकार अब धर्म के नाम पर मिलने वाले वोटों को निशाना बना रही है. महाकाल लोक के बाद अब ओंकारेश्वर में शंकराचार्य की एक सौ आठ फीट की मूर्ति बनेगी उसके बाद अगले दो सालों में प्रदेश के प्रमुख मंदिर मठों के विस्तार के लिये सरकार तीन हजार करोड से ज्यादा का पैसा देगी. 

साफ है कि अगले चुनाव में धर्म के नाम पर वोट मिलें तो बुरा क्या है. बीजेपी के प्रवक्ता भी यही मानते हैं. उज्जैन का चमकता महाकाल लोक और उससे चमत्कृत प्रधानमंत्री मोदी. उज्जैन में ग्यारह अक्टूबर को महाकाल लोक के पहले चरण का लोकार्पण जब किया गया तो लोग हैरान रह गये और उस दिन के बाद से हजारों लोग रोज इस महाकाल लोक को देखने आ रहे हैं.

कब शुरू होगा महाकाल लोक के दूसरे चरण का काम?
महाकाल लोक के दूसरे चरण का काम शुरू होने वाला है. इस प्रोजेक्ट की लागत कुल 850 करोड रूपये है.  दूसरे चरण में महाकाल मंदिर परिसर का आसपास विस्तार होना है जो 2023 के आखिर तक पूरा हो जायेगा. मगर उज्जैन के पास ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के विकास की बारी है. जहां पर ओंकारेश्वर के पहाड़ पर आदि शंकराचार्य की एक सौ आठ फीट की मूर्ति लगने जा रही है जिसकी लागत ही दो सौ करोड रूपये है. इस बडे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर शिवराज सरकार 21 सौ करोड से ज्यादा पैसा खर्च करेगी.

किसको ओंकारेश्वर बुला रहे हैं शिवराज सिंह?
शिवराज सिंह इस मूर्ति की आधारशिला रखने के लिये पीएम मोदी को ओंकारेश्वर बुला रहे है. मिश्रित धातु से बनने वाली इस मूर्ति को अगले साल चुनाव के पहले स्थापित कर दिया जायेगा. प्रदेश का संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग इसे समय पर पूरा करने में जी जान से जुटे हुए हैं.

दो बडे ज्योतिर्लिंगों के बाद प्रदेश के दूसरे बडे मंदिरों के विस्तार की योजना भी शिवराज सरकार ने बना कर रखे हुयी है.

किन मंदिरों में सरकार करवाने जा रही है काम?
सिहोर जिले के सलकनपुर के बीजासन देवी मंदिर में 45 करोड रूपये से विस्तार होगा. इससे मंदिर का पूरा स्वरूप ही बदल जायेगा. रीवा जिले के मैहर में भी शारदा देवी के मंदिर में तीस करोड़ रुपये का काम होगा जिसका मकसद श्रद्धालुओं के लिये सुविधाओं में बढोतरी की बात कहना है. दतिया के सिद्वपीठ बगलामुखी मंदिर में भी 25 करोड से विस्तार का प्रस्ताव सरकार ने तैयार कर लिया है.

कहां बन सकता है देश का सबसे बड़ा शनि मंदिर?
ये पूरे देश में चर्चित मंदिर है जहां मन्नत मांगने सारे केंद्रीय मंत्री आते हैं. दतिया के पास ही मुरैना में शनिचरा मंदिर के आसपास के इलाके का विस्तार कर इसे देश का सबसे बडा शनि मंदिर बनाया जाने की योजना है. जिस पर तीस करोड रूपये खर्च करेगी शिवराज सरकार.

इसके बाद एमपी यूपी की सीमा पर दोनों तरफ बसे चित्रकूट में भी राम वन गमन पथ पर सरकार सौ करोड र्ख्च करने को तैयार है. यानिकी मध्य प्रदेश तीर्थ प्रदेश बन जायेगा. बीजेपी के प्रवक्ता इसे अपनी सोच बताते है.मगर कांग्रेस मान रही है कि बीजेपी ने अठारह सालों में विकास कम किया है इसलिये अब वो मंदिरों में कीर्तन के सहारे है

क्या धर्म की राजनीति करके चुनाव मैदान में उतरेगी बीजेपी?
उधर राजनीतिक मामलों के जानकार मान रहे हैं कि बीजेपी जान रही है कि सरकार विकास के मोर्चे पर उतना अच्छा काम नहीं कर पायी है. इसलिये अब धर्म की राजनीति धर्मनीति के सहारे ही चुनाव मैंदान में उतरने की तैयारी में है.

हालांकि इस महीने के आखिर में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोडो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) एमपी आ रही है. उसमें भी कांग्रेस (Congress) ने धर्म के सहारे वोट पाने के लिये राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का महाकाल दर्शन और उज्जैन में ही सभा करने की योजना बनाई है.

Himachal Election 2022: हिमाचल चुनाव के लिए थमा प्रचार, पुरानी पेंशन स्कीम, बेरोजगारी और परिवारवाद समेत छाए रहे ये मुद्दे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget