एक्सप्लोरर

कमलनाथ का तंज- भारत को मोदी जी ने सुपरवार बना दिया, डर के कारण कोई आने को तैयार नहीं

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश को सुपरपावर बना दिया है.

भोपाल. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को देश में कोविड-19 महामारी की खराब स्थिति के लिए केन्द्र सरकार पर निशाना साधा. उनका कहना है कि भारत को तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुपरपावर बना दिया है, क्योंकि आज डर के मारे कोई विदेशी भारत के पास आने को तैयार नहीं है.

कमलनाथ ने कसा तंज
कमलनाथ ने देश में कोविड-19 की खराब स्थिति पर मोदी पर तंज कसते हुए यहां संवाददाताओं से ऑनलाइन चर्चा करते हुए कहा, ‘‘भारत को तो मोदीजी ने सुपरपावर बना दिया है और कोई अब भारत के पास डर के मारे आने को तैयार नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत को तो आज पाकिस्तान और बांग्लादेश से मदद लेनी पड़ रही है. पाकिस्तान ने कहा कि हम आपको (भारत को) आक्सीजन टैंकर भेज देते हैं. ये हालात हैं कि हम आज अपनी झोली खोले घूम रहे हैं.’’

कमलनाथ ने बताया, ‘‘विश्व के सभी न्यूज एंजेसियों की मुख्य न्यूज में भारत है. बीबीसी, सीएनएन, फ्रेंच न्यूज, जर्मनी न्यूज एवं सिंगापुर जैसे छोटे देशों की मुख्य न्यूज में भारत है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश में कोरोना की खराब स्थिति के बारे में अंतरराष्ट्रीय मीडिया और हमारे राष्ट्र का मीडिया दूसरी लहर दिखा रहे थे. दूसरी लहर के लिए (केन्द्र सरकार ने) कोई प्रबंध नहीं किया. हमारे स्कूल-कॉलेज बंद हो गये और परीक्षाएं निरस्त हो गयीं. लेकिन राजनीति चलती रही, रैलियां चलती रही.’’

कोरोना को लेकर भारत से डर रही दुनिया
एक सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा, ‘‘लोग भारत में मर रहे हैं. यह अंतरराष्ट्रीय मीडिया में दिखाया जा रहा है. कृपया बीबीसी, सीएनएन सुनें, कृपया फ्रेंच टीवी देखें. लोग मुझे पूरी दुनिया से इनका लिंक भेज रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब दुनिया भारत से डरने लगी है. मोदी जी भारत को एक सुपरपावर बनाने में सफल हो गये हैं. इसलिए अब पूरी दुनिया भारत से डर रही है.’’ कमलनाथ ने कहा ‘‘कोविड-19 का टीका लगाना चाहिए. सबसे निवेदन करता हूं कि टीका लगायें.’’

उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘टीका हो तो लगे. मोदी जी ने घोषणा कर दी कि एक मई से 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों को भी टीकाकरण होगा. कितने टीके उपलब्ध हैं? कौन लगाएगा टीका, जब टीका ही नहीं है. लोग तंग आ जाएंगे, थक जाएंगे और कहेंगे की भाड़ में जाये टीका. टीका लगाना तो इन्होंने तीन दिन के लिए बंद कर दिया है और कहते हैं कि हम सॉफ्टवेयर अपडेट कर रहे हैं, इसलिए बंद कर दिए हैं.’’ कमलनाथ ने केन्द्र सरकार की ओर से विदेशों में कोविड-19 का टीका भेजने पर तंज कसा, ‘‘हम तो (कोरोना टीका के) निर्यात पर लगे हुए थे. मोदी जी की वाह वाही हुई. यह मोदी जी की वाह वाही बहुत महंगी पड़ी है.

इसे भी पढ़ेंः
IN Pics: बंगाल में पहले से आठवें चरण तक किसे कितनी सीटें? जानें- एग्जिट पोल के आंकड़े

Poll of Polls: किस राज्य में किसको मिल रही है सत्ता, क्या कहते हैं तमाम एग्जिट पोल्स के आंकड़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget