एक्सप्लोरर

शिवराज का उपवास: ABP न्यूज़ के खुलासे पर बोली कांग्रेस, ‘CM ने जबरदस्ती ढोंग रचा, इस्तीफा दें’

भोपाल: मध्य प्रदेश में पिछले दिनों हुए किसानों के आंदोलन से प्रदेश में फैली अशांति को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपवास किया था. शिवराज के इस उपवास को लेकर एबीपी न्यूज़ ने खुलासा किया है कि शिवराज का ये उपवास फिक्स था. अब एबीपी की इस रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी और शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है. शिवराज 10 जून को भोपाल के दशहरा मैदान में उपवास पर बैठे थे.

शिवराज के उपवास का एबीपी न्यूज़ ने कैसे किया पर्दाफाश इस लिंक पर क्लिक करके जानें- क्या शिवराज का उपवास फिक्स था?

खुलासे पर एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ''सीएम शिवराज सिंह चौहान नैतिकता खो चुके हैं. हमें पहले से ऐसी ही आशंका थी. अगर मध्य प्रदेश सरकार में थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें. हम लगातार आंदोलन कर रहे हैं और इस मुद्दे को भी जनता के सामने रखेंगे. एबीपी न्यूज़ को खुलासे के लिए बधाई.”

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘’उपवास नहीं ये तो उन मृत किसानो, उनके परिवारजनों, पूरे प्रदेश की जनता का उपहास कर रहे है. विपक्ष के आरोप को तो झुठला दिया, लेकिन अब मृत किसान के परिवारों को जवाब देने की हिम्मत है?’’

 

प्रदेश में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा, ‘आज फिर मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र के किसान ने क़र्ज़ से परेशान होकर जान दी...अब शिवराज का किसान प्रेम बेपर्दा है...अबकी बार, किसानमार सरकार? उपवास की पावनता को भी शिवराज के पाखंड ने खंड-खंड किया है...जो उपवास में भी ढोंग करे वो कभी हिंदू नही हो सकता, आस्थाओं से मत खेलो शिवराज. चारों तरफ़ हाहाकार मचा है, किसान जान दे रहा है, घर-आँगन में लाशें पड़ी है, मानवता शर्मसार है...और मोदी योग सिखा रहे हैं.’’  

प्रदेश में नेता विपक्ष अजय सिंह ने भी शिवराज पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है, ‘’एबीपी न्यूज़ पर मुख्यमंत्री का उपवास तोड़ने का सच देखा. मुख्यमंत्री का इतना झूठ कि देखकर शर्म आ जाए. अब लाशों की राजनीति कौन कर रहा है?’’

शिवराज का उपवास: ABP न्यूज़ के खुलासे पर बोली कांग्रेस, ‘CM ने जबरदस्ती ढोंग रचा, इस्तीफा दें’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget