एक्सप्लोरर

MP: देवास में चार साल के बच्चे को बोरवेल से सेना ने सुरक्षित निकाला, बाहर निकलते ही मुस्कुराया

देवास जिला मुख्यालय से करीब 110 किलोमीटर दूर खातेगांव थाना क्षेत्र के गांव उमरिया में चार साल का बच्चा रोशन पिता भीम सिंह कल दोपहर बारह बजे के आसपास खेलते-खेलते खेत में खुदे खुले बोरवेल में गिर गया था.

देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले में बोरवेल में गिरे चार वर्षीय मासूम बच्चे रोशन को सेना के जवानों ने 35 घंटे बाद रस्सी से खींच कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया. वह स्वस्थ है. जब बच्चा बोरवेल से बाहर निकला, उसके चेहरे पर मुस्कान थी. शायद यह पहला मौका है, जब बोरवेल में फंसे बच्चे को रस्सी से फंसाकर बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकाला गया हो. वह करीब 30 फुट की गहराई में फंसा हुआ था, जबकि यह बोरवेल 150 फुट गहरा था. बच्चे को निकालने में कैसे सफल हुई सेना? बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने में 35 घंटे से अधिक तक मशक्कत करनी पड़ी. पहले तो स्थानीय प्रशासन ने काफी जद्दोजहद की. असफल रहने पर सेना को बुलाया गया. मौके पर मौजूद देवास जिले के कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि रोशन को रस्सी से फंसाकर बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकाला गया. उसे सेना के जवानों ने खींचकर बाहर ​निकाला. उन्होंने कहा कि हालांकि इसमें रिस्क था. उसे चोट आ सकती थी. लेकिन बोरवेल के समानांतर करीब 40 फुट गहरा गड्ढा खोदने के बाद जब बोरवेल में जाने के लिए सुरंग बनाई जा रही थी, तो वहां पर चट्टान आ गई, जिससे सुरंग बनाना असंभव हो गया था. इसमें काफी लंबा समय लग सकता था. सिंह ने बताया कि इसको देखते हुए सेना के जवानों ने रस्सी के सहारे बच्चे को निकालने की सलाह दी और वह सफल हो गई. उन्होंने बताया कि देवास जिला मुख्यालय से करीब 110 किलोमीटर दूर खातेगांव थाना क्षेत्र के गांव उमरिया में चार साल का बच्चा रोशन पिता भीम सिंह कल दोपहर बारह बजे के आसपास खेलते-खेलते खेत में खुदे खुले बोरवेल में गिर गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़कीं रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़कीं रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'
केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget