एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: बुरहानपुर बना देश का पहला 'हर घर जल' प्रमाणित जिला, पीएम मोदी ने दी बधाई

Har Ghar Jal Yojana: मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला देश का पहला 'हर घर जल' प्रमाणित जिला बन गया है. इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने बुरहानपुर की जनता को बधाई दी है.

Har Ghar Jal in Burhanpur: देश के ज्यादातर हिस्सों में पानी की किल्लत (Water Scarcity) का सामना करना पड़ता है. इससे निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार 'हर घर जल' योजना (Har Ghar Jal Yojana) पर काम कर रही है. इसके तहत अब मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का बुरहानपुर (Burhanpur) जिला देश का पहला 'हर घर जल' वाला प्रमाणित जिला बन गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बधाई दी है.

दरअसल केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी कि मध्य प्रदेश का बुरहानपुर देश का पहला 'हर घर जल' (हर घर में पानी का कनेक्शन) प्रमाणित जिला बन गया है. इसे रिट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के लोगों को बधाई दी है.

PM मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है और यह लोगों के बीच सामूहिक भावना को पैदा करती है. पीएम मोदी ने लिखा, 'इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बुरहानपुर की मेरी बहनों और भाइयों को बधाई. यह लोगों के बीच सामूहिक भावना और जल जीवन मिशन टीम और मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के मिशन मोड प्रयासों के बिना संभव नहीं हो सकता था.'

हर घर पहुंचा जल

वहीं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर बताया कि अगस्त 2019 में सिर्फ 37 प्रतिशत घरों में पानी की सुविधा थी, 'हर घर जल' योजना पर जल जीवन मिशन टीम के किए गए कामों के कारण तीन साल से भी कम समय में इसे 100 प्रतिशत तक पहुंचा दिया गया है. 

सीएम शिवराज ने जताई खुशी

इसी बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भी ट्वीट कर कहा है कि बुरहानपुर (Burhanpur) जिले के समस्त 254 ग्राम "हर घर जल" प्रमाणित है. ऐसे में इस उपलब्धि पर आज पूरा मध्यप्रदेश गौरवान्वित हो रहा है. शिवराज शिंह चौहान का कहना है कि पीएम मोदी और गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) के मार्गदर्शन से बुरहानपुर जिले ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत 'हर घर जल' (Har Ghar Jal Yojana) से शुद्ध पेय जल पहुंचाने का सपना साकार हुआ है.

इसे भी पढ़ेंः
National Film Awards: 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की हुई घोषणा, अजय देवगन और सूर्या को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

Chhattisgarh MLA Salary Hike: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी विधायकों की सैलरी, जानें- अब हर महीने कितना पैसा मिलेगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
Cyclone Arnab Live: आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 2 की मौत, ट्रेनें और फ्लाइट रद्द
Live: आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 2 की मौत, ट्रेनें और फ्लाइट रद्द
Explained: 35 साल बाद भी क्यों नहीं सुलझ पाया फर्जी मतदान और पहचान का संकट?
Explained: 35 साल बाद भी क्यों नहीं सुलझ पाया फर्जी मतदान और पहचान का संकट?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत
स्पेन में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
Embed widget