एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: BSP विधायक ने किया CAA का समर्थन, मायावती ने पार्टी से किया निलंबित

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की उपस्थिति में कल रात हुए आयोजन में दमोह जिले की पथरिया विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी की विधायक रमाबाई ने सीएए की प्रशंसा की थी. इस मामले में रमाबाई ने कहा है कि मैं बीएसपी में थी और रहूंगी.

भोपाल: मध्य प्रदेश में दमोह जिले के पथरिया से बहुजन समाज पार्टी विधायक रमाबाई परिहार को पार्टी सुप्रीमो मायावती ने निलंबित कर दिया है. मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि बीएसपी अनुशासित पार्टी है और इसे तोड़ने पर पार्टी के MP/MLA आदि के विरूद्ध भी तुरन्त कार्रवाई की जाती है. इसी क्रम में एमपी में पथरिया से बीएसपी MLA रमाबाई परिहार द्वारा सीएए का समर्थन करने पर उनको पार्टी से निलम्बित कर दिया है. उनपर पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने पर भी रोक लगा दी गई है.

मायावती ने आगे लिखा कि जबकि बीएसपी ने सबसे पहले इसे विभाजनकारी व असंवैधानिक बताकर इसका तीव्र विरोध किया, संसद में भी इसके विरूद्ध वोट दिया और इसकी वापसी को भी लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया. फिर भी विधायक परिहार ने सीएए का समर्थन किया. पहले भी उन्हें कई बार पार्टी लाइऩ पर चलने की चेतावनी दी गई थी. रमाबाई ने सीएए के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया था. उन्होंने कहा था कि सीएए देश के मुस्लिमों के लिए नहीं हैं. कुछ नेता लोगों को इस पर भड़का रहे हैं. यह बात बीएसपी सुप्रीमो मायावती को नागवार गुजरी और उन पर कार्रवाई की गई.

इस मामले में रमाबाई ने कहा है कि मैं बीएसपी में थी और रहूंगी. जो सही था मैंने वहीं किया है. मैं मायावती जी से मिलूंगी, वो पार्टी अध्यक्ष हैं, कुछ भी कर सकती हैं. अगर बहन जी को कुछ गलत लगा है तो मैं माफी मांग लूंगी. इस मामले में बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा बसपा की पथरिया विधायक श्रीमती रमाबाई का अभिनंदन कि उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया. पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक भाई-बहनों के प्रति संवेदना जाहिर की. नेहरूवंश की चापलूसी में कुछ लोग भारतवंशियों का अपमान व उपेक्षा कर रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की उपस्थिति में कल रात हुए आयोजन में दमोह जिले की पथरिया विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी की विधायक रमाबाई ने सीएए की प्रशंसा की थी. माना जा रहा है कि उनके राजनीतिक भविष्य में अब केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की अहम भूमिका हो सकती है. मध्य प्रदेश में एक-एक विधायक सत्तारूढ़ कांग्रेस के लिये अहम है क्योंकि 230 सदस्यों वाली विधानसभा में उसके पास 114 विधायक हैं, जबकि बीजेपी के पास 108. बसपा के 2, सपा के 1 और 4 निर्दलीयों के दम पर सरकार बहुमत में है.

यह भी पढ़ें-

बिहार: 2010 के आधार पर होगा विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा- प्रशांत किशोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget