एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: बीजेपी ने राज्यपाल के अभिभाषण से पहले फ्लोर टेस्ट की मांग उठाई

मध्य प्रदेश में 16 मार्च से बजट सत्र शुरू हो रहा है. मौजूदा घटनाक्रम में अब तक कांग्रेस के 19 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखित में इस्तीफा सौंप दिया है.भारतीय जनता पार्टी मानती है कि सरकार अल्पमत में है, इसलिए उन्होंने फ्लोर टेस्ट की मांग की है.

नई दिल्ली/भोपाल: मध्य प्रदेश का राजनीतिक ड्रामा समाप्त होने की बजाय बढ़ता जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण से पहले फ्लोर टेस्ट की मांग उठा दी है. भाजपा का मानना है कि राज्य सरकार अल्पमत में है. ऐसे में अभिभाषण से पहले फ्लोर टेस्ट होना जरूरी है. फिलहाल भाजपा फ्लोर टेस्ट की तैयारी में है. ये अलग बात है कि विधानसभा अध्यक्ष इसकी इजाजत देते हैं या नहीं.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 16 मार्च से बजट सत्र शुरू हो रहा है. मौजूदा घटनाक्रम में अब तक कांग्रेस के 19 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखित में इस्तीफा सौंप दिया है. जिसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी मानती है कि सरकार अल्पमत में है. गुरुवार को एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार अल्पमत में है. इसलिए 16 मार्च को जब सत्र की शुरुआत होगी और राज्यपाल का अभिभाषण होना है तो ऐसे में अभिभाषण से पहले फ्लोर टेस्ट होना जरूरी है.

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "फ्लोर टेस्ट में यदि सरकार पास होती है तब तो अभिभाषण हो, वरना सरकार को इस्तीफा देना चाहिए. और जो नई सरकार बने उनकी अगुवाई में अभिभाषण होना चाहिए." नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक सरकार अंतिम सांसे ले रही है कभी भी गिर सकती है. अगले 8-10 दिन में नई सरकार मध्य प्रदेश में गठित हो जाएगी. अब देखना यह होगा कि भाजपा की इस मांग पर विधानसभा अध्यक्ष का रवैया क्या रहता है. लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि राज्य सरकार के लिए फ्लोर टेस्ट किसी खतरे की घंटी से कम नहीं.

ये भी पढ़ें:

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी विचारधारा को जेब में रखा और RSS के साथ चले गए- राहुल गांधी 

कोरोना वायरस के चलते IPL रद्द करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते कर सकता है सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए यात्री
एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए यात्री
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget