एक्सप्लोरर

MP Election 2023: शिवराज सिंह चौहान की चुनाव से पहले महापुरुषों पर ऐलान वाली पॉलिटिक्स, कमलनाथ ने कसा तंज

MP Politics: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान की तरफ से की गई छुट्टियों की घोषणा को आगामी चुनावों से जोड़ा है. उन्होंने कहा कि शिवराज केवल जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं.

MP Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों जल्दी में हैं. चुनाव करीब है इसलिए वो ताबड़तोड़ ऐलान कर रहे हैं मगर ये ऐलान महापुरुषों के नाम पर बनने वाले लोक और समाज के कल्याण बोर्डों को लेकर ज्यादा हो रहे हैं. अब इसमें छुट्टियों का तड़का भी शामिल हो गया है. कमलनाथ ने कहा है कि चुनाव करीब हैं इसलिए शिवराज की घोषणा मशीन दोगुनी गति से चल रही है.

अचानक पूरे प्रदेश में धार्मिक और समाजों के कार्यक्रमों की बाढ़ सी आ गई है. कहीं ब्राह्मण समाज, कहीं क्षत्रिय समाज तो कहीं किरार धाकड़ समाज के कार्यक्रम हो रहे हैं. इन कार्यक्रमों में एक चीज समान होती है कि मुख्यमंत्री शिवराज इन कार्यक्रमों में जाते हैं और सामने बैठे समाज के लोगों को खुश करने के लिए महाकाल लोक जैसे लोक बनाने की घोषणा कर देते हैं.

छुट्टियों की घोषणा पर क्या बोले कमलनाथ?

महापुरुषों के नाम पर बनने वाले लोक में शिवराज ने वादा किया कि छतरपुर में छत्रसाल लोक, भोपाल में महाराणा प्रताप लोक, महेश्वर में अहिल्या देवी लोक, जानापाव में भगवान परशुराम लोक, ओरछा में राम राजा लोक तो सलकनपुर में देवी लोक बनेगा. कमलनाथ ने इसपर कहा, 'अपने समाज के महापुरुषों के नाम पर बनने वाले लोक से जनता खुश हो जाती है तो शिवराज छुट्टियों की घोषणा कर देते हैं. कुल मिलाकर सितंबर 22 से अब तक नौ महीने में सरकार पांच दिन की छुट्टियों की घोषणा कर चुकी है. 

कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने भी किया तंज 

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, 'समाज के वोटरों को खुश करने के लिए शिवराज सिहं ने समाजों के कल्याण बोर्ड का ऐलान भी थोक के भाव कर दिया है. कोल समाज कल्याण बोर्ड, ब्राह्मण कल्याण बोर्ड, मछुआरा समाज कल्याण बोर्ड फिलहाल बोर्ड के नामों का ही ऐलान किया है. इन बोर्डों में कोई भर्तियां अब तक नहीं हुई हैं. वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि चुनाव पांच महीने दूर हैं ऐसे में शिवराज रोज किसी ना किसी समाज के कार्यक्रमों में जाकर जनता को खुश करने के लिए लगातार नई-नई घोषणाएं कर रहे हैं. इनमें से कितनी पूरी होगी कहना कठिन है.

ये भी पढ़ें: 

Delhi: दिल्ली की केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के बीच में नया विवाद, यूनिवर्सिटी कैंपस के उद्घाटन को लेकर LG ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'24 घंटे में इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धारमैया', कांग्रेस नेता ने किया साफ, बताया कौन होगा कर्नाटक का अगला CM
'24 घंटे में इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धारमैया', कांग्रेस नेता ने किया साफ, कौन होगा कर्नाटक का अगला CM?
'सिर्फ दस्तावेजों से नहीं चलेगा काम', बॉर्डर पर बढ़ी भीड़, बंगाल में BJP सरकार के बाद खौफ में बाग्लादेशी- ग्राउंड रिपोर्ट
'सिर्फ दस्तावेजों से नहीं चलेगा काम', बॉर्डर पर बढ़ी भीड़, बंगाल में BJP सरकार के बाद खौफ में बाग्लादेशी- ग्राउंड रिपोर्ट
केरलम के पूर्व सीएम पी. विजयन के घर ईडी रेड का विरोध, CPM वर्कर्स ने गाड़ियों पर किया हमला, देखें Video
पूर्व सीएम पी. विजयन के घर ईडी रेड का विरोध, CPM वर्कर्स ने गाड़ियों पर किया हमला, देखें Video
SIR पर लगी सुप्रीम कोर्ट की मुहर, साफ और निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी बताया
SIR पर लगी सुप्रीम कोर्ट की मुहर, साफ और निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी बताया

वीडियोज

Bakrid 2026: Varanasi में नगर निगम का बड़ा एक्शन, बंद कराई बकरा मंडी | Qurbani Controversy |Breaking
Honda City facelift 2026 HEV hybrid first look | #honda #hondacity #autolive
The Most Affordable Chetak | #chetak #bajajchetak #affordable #autolive
West Bengal Politics: घुसपैठियों पर CM Suvendu Adhikari का ताबड़तोड़ एक्शन | TMC | Breaking
SIR Validity: SIR पर SC के फैसले पर विपक्ष ने उठाए सवाल | Election 2026 | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam UCC: विरोध के बीच असम में पास हुआ UCC बिल, विपक्ष ने बताया 'BJP का पॉलिटिकल एजेंडा'
विरोध के बीच असम में पास हुआ UCC बिल, विपक्ष ने बताया 'BJP का पॉलिटिकल एजेंडा'
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कांग्रेस? राहुल गांधी के करीबी नेता के बयान से मची हलचल
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कांग्रेस? राहुल गांधी के करीबी नेता के बयान से मची हलचल
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया? कंपोजर ने किया रिएक्ट
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया?
NRC जैसी प्रक्रिया है SIR, दलीलों पर SC की सख्त टिप्पणी- 'EC नहीं तय कर सकता नागरिकता, शक है तो...'
NRC जैसी प्रक्रिया है SIR, दलीलों पर SC की सख्त टिप्पणी- 'EC नहीं तय कर सकता नागरिकता, शक है तो...'
SRH और RR के एलिमिनेटर मैच में बारिश हुई तो क्या होगा? कौन होगा बाहर और कौन जाएगा क्वालीफायर में
SRH और RR के एलिमिनेटर मैच में बारिश हुई तो क्या होगा? कौन होगा बाहर, जानें पूरा समीकरण
Explained: कल सिद्धारमैया का इस्तीफा और शिवकुमार को कमान! कर्नाटक का नाटक कांग्रेस को कैसे और कमजोर करेगा?
कल सिद्धारमैया का इस्तीफा और शिवकुमार को कमान! कर्नाटक का नाटक कांग्रेस को कैसे और कमजोर करेगा?
1 बीघा में होगी 40 हजार से 1 लाख तक की कमाई, अपने खेत में बो दें ये दो फल छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा
1 बीघा में होगी 40 हजार से 1 लाख तक की कमाई, अपने खेत में बो दें ये दो फल छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा
भारत के 3,600 से ज्यादा टैंकों को महाबली बनाएंगे हम', रूसी टैंक डिजाइनर का ऑफर, T-90 भीष्म बनेगा विध्वंसक
भारत के 3,600 से ज्यादा टैंकों को महाबली बनाएंगे हम', रूसी टैंक डिजाइनर का ऑफर, T-90 भीष्म बनेगा विध्वंसक
Embed widget