एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली की केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के बीच में नया विवाद, यूनिवर्सिटी कैंपस के उद्घाटन को लेकर LG ने क्या कहा?

AAP Vs LG:: केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के बीच गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के ईस्ट कैंपस को लेकर विवाद शुरू हो गया है.

AAP Vs LG: दिल्ली में केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. नया मामला दिल्ली सरकार के तहत आने वाले गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी का है.  गुरुवार (8 जून) को गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के ईस्ट दिल्ली कैंपस का उद्घाटन होना है.

इसको लेकर दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी ने सोमवार (5 जून) को बताया था कि इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे, लेकिन उपराज्यपाल निवास ने इस पर आपत्ति जाहिर की है. निवास की तरफ से जारी एक नोट में कहा गया है कि यह पहले ही तय था कि उद्घाटन एलजी विनय कुमार सक्सेना करेंगे.

उपराज्यपाल ने क्या कहा?
उपराज्यपाल निवास ने दावा किया कि सीएम अरविंद केजरीवाल को भी पता था कि उद्घाटन एलजी विनय कुमार सक्सेना करेंगे. इस प्रोग्राम में मुख्यमंत्री को गेस्ट ऑफ ऑनर और शिक्षा मंत्री को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित होना था. आगे कहा कि एलजी सक्सेना को 23 मई को इसका उद्घाटन करना था, लेकिन केजरीवाल के कहने पर ही इसकी तारीख आगे बढ़ाकर 8 जून किया गया. 

अध्यादेश को लेकर भी चल रहा है विवाद
दरअसल सक्सेना के उपराज्यपाल के पद का कार्यभार संभालने के बाद से दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और उनके बीच शासन से जुड़े फैसले करने संबंधित कई मुद्दों को लेकर गतिरोध जारी है.

केंद्र सरकार के अध्यादेश को लेकर भी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि ये लोकतंत्र के खिलाफ है. इसको लेकर वो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई नेताओं से मिल चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली के अफसरों की ट्रांसफर और पोस्टिंग का अधिकार केजरीवाल सरकार के पास है, लेकिन इसके बाद केंद्र सरकार अध्यादेश ले आई. 

ये भी पढ़ें- Delhi Ordinance Issue: अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद सीएम केजरीवाल बोले, '...तो संदेश जाएगा कि मोदी सरकार 2024 में सत्ता में नहीं आ रही है'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉ स्टूडेंट से बार काउंसिल अध्यक्ष ने मांगी माफी, छात्रों को लिखा पत्र
लॉ स्टूडेंट से बार काउंसिल अध्यक्ष ने मांगी माफी, छात्रों को लिखा पत्र
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget