एक्सप्लोरर

Lumpy Virus: भारत में लंपी से अबतक 67 हजार से ज्यादा मवेशियों की मौत, दूध का उत्पादन भी गिरा, केंद्र सरकार ने बुलाई बैठक

Lumpy Virus in India: लंपी वायरस से गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ज्यादा दिक्कत हो रही है. यहां सबसे ज्यादा मवेशी इसकी चपेट में आए हुए हैं.

Lumpy Virus Effect in India: भारत में कोरोना वायरस से अलग अब लंपी वायरस ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. लंबी वायरस की वजह से भारत में अब तक 67 हजार से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है. इससे दुग्ध उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है. इसे देखते हुए आज एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव जतिंद्र नाथ स्वैन ने कहा कि बैठक में इस वायरस से निपटने के लिए मवेशियों के टीकाकरण के अलावा अन्य प्लान पर विस्तार से चर्चा होगी.

सचिव जतिंद्र नाथ स्वैन का कहना है कि फिलहाल गोट पॉक्स (Goat Pox) टीके का उपयोग किया जा रहा है. यह 100 प्रतिशत तक प्रभावी है. हालांकि इस टीके की संख्या सीमित होने की वजह से अभी दिक्कत हो रही है. इसे बनाने वाली कंपनी को इसके तेज उत्पादन के लिए कहा गया है. वहीं कृषि अनुसंधान निकाय आईसीएआर के दो संस्थानों द्वारा विकसित एलएसडी के लिए एक नए टीके 'लंपी-प्रोवैकइंड' की व्यावसायिक पेशकश में अभी 3-4 महीने’ का समय लग सकता है.

इन राज्यों में सबसे ज्यादा दिक्कत

लंपी वायरस से गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है. यहां सबसे ज्यादा मवेशी इसकी चपेट में आए हुए हैं. आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ छिटपुट मामले हैं. जतिंद्र नाथ स्वैन ने कहा, ‘‘राजस्थान में प्रतिदिन मरने वालों मवेशियों की संख्या 600-700 है, लेकिन अन्य राज्यों में यह संख्या एक दिन में 100 से भी कम है.’’

दूध के उत्पादन पर इस तरह पड़ रहा असर

वहीं मवेशियों की मौत और उनके इस वायरस की चपेट में आने से दूध के उत्पादन पर भी असर पड़ रहा है. गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी ने कहा कि गुजरात में दूध उत्पादन 0.5 प्रतिशत तक गिरा है. क्योंकि टीकाकरण से गुजरात में स्थिति कंट्रोल में है. हालांकि उन्होंने दूसरे राज्यों में इसके व्यापक असर की बात मानी. मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक, मनीष बंदलिश ने कहा, 'समग्र योजना में दूध के उत्पादन पर मामूली असर पड़ा है.’’

ये भी पढ़ें

Gyanvapi Case: हिंदू पक्ष में आया फैसला, मुस्लिम पक्ष जाएगा HC, केशव मौर्य बोले- करवट लेती मथुरा, काशी | बड़ी बातें

आतंकवादी, गैंगस्टर और ड्रग्स तस्करों के गठजोड़ पर शिकंजा, NIA ने 50 जगहों पर की छापेमारी, हथियारों का जखीरा बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget