एक्सप्लोरर

Bhagwant Mann: क्या भगवंत मान के कारण फ्लाइट में हुई थी देरी? लुफ्थांसा एयरलाइंस ने दी सफाई

Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान पर आरोप लग रहा है कि उनके नशे में होने की वजह से फ्लाइट को उड़ान भरने में देरी हुई. एक यूजर के सवाल पर लुफ्थांसा एयरलाइंस ने प्रतिक्रिया दी.

Bhagwant Mann Flight Deplaning Row: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) पर आरोप लग रहा है कि उनके शराब के नशे में धुत होने के कारण जर्मन एयरलाइंस लुफ्थांसा (Lufthansa Airlines) की फ्लाइट में देरी हुई. शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के नेता सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने भी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मान पर यह आरोप लगाया. इस मामले पर लुफ्थांसा एयरलाइंस की प्रतिक्रिया आई है. 

दरअसल, एक यूजर ने विमान कंपनी को ट्विटर पर टैग करते हुए पूछा कि क्या एक भारतीय का नशे में होना निर्धारित उड़ान में देरी के लिए संभावित खतरा बना? इसके जवाब में लुफ्थांसा एयरलाइंस ने लिखा, ''आने वाली उड़ान में देरी और एक विमान परिवर्तन के कारण फ्रैंकफर्ट से दिल्ली के लिए हमारी उड़ान निर्धारित शेड्यूल से देरी से रवाना हुई.'' 

लुफ्थांसा एयरलाइंस ने यूजर के सवाल का जवाब दिया है लेकिन अभी मामले में उसका आधिकारिक बयान आना बाकी है. एयरलाइंस ने अभी तक इस बात की पुष्टि या खंडन नहीं किया है कि फ्लाइट की देरी में सीएम भगवंत मान शामिल थे या नहीं.

बता दें कि भगवंत मान 11 से 18 सितंबर तक जर्मनी के दौरे पर थे. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि नशे में धुत होने के कारण मान को फ्रेंकफर्ट में लुफ्थांसा के विमान से उतार दिया गया था, जो कि दिल्ली के लिए रवाना होने वाला था. मान पर आरोप लगा कि उनके नशे में होने की वजह से फ्लाइट को उड़ान भरने में देरी हो गई थी. 

क्या कहा सुखबीर सिंह बादल ने?

मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने मान पर दुनियाभर के पंजाबियों को शर्मिंदा करने तक का आरोप लगाया. सुखबीर बादल ने ट्वीट में लिखा, ''सह-यात्रियों के हवाले से परेशान करने वाली मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लुफ्थांसा की फ्लाइट से इसलिए उतारा गया क्योंकि उन्होंने इतनी शराब पी रखी थी कि चल भी नहीं पा रहे थे और उड़ान में चार घंटे की देरी हुई. वह आप के राष्ट्रीय अधिवेशन में नहीं जा पाए. इन खबरों ने शर्मसार किया है और दुनियाभर के पंजाबियों को शर्मिंदा किया है.''

उन्होंने आगे लिखा, ''यह चौंकाने वाला है कि पंजाब सरकार अपने मुख्यमंत्री को लेकर इन रिपोर्टों पर चुप है. अरविंद केजरीवाल को मामले पर सफाई देनी चाहिए. भारत सरकार को कदम उठाना चाहिए क्योंकि इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय गौरव शामिल है. अगर उन्हें विमान से उतारा गया था तो भारत सरकार को अपने जर्मन समकक्ष के साथ इस मुद्दे को उठाना चाहिए.''

बीजेपी नेता ने कसा तंज

मामले को लेकर बीजेपी नेताओं की भी प्रतिक्रियाएं आईं. बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि मान ने केजरीवाल से वादा किया था कि वह भारत में शराब को हाथ नहीं लगाएंगे, न कि विदेश में. 

आम आदमी पार्टी ने मान को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का खंडन किया है. आप प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने मीडिया को जानकारी दी कि सीएम मान अपने तय शेड्यूल के अनुसार 19 सितंबर को जर्मनी से फ्लाइट लेकर दिल्ली वापस आ गए थे, इसके लिए वह 18 सितंबर को फ्लाइट में सवार हुए थे. उन्होंने कहा कि सीएम मान पर लगाए जा रहे आरोप निराधार और प्रोपेगेंडा हैं.

ये भी पढ़ें

Pacific Region: प्रशांत क्षेत्र में सैन्य ताकत का विस्तार करना चाहता है चीन, जिसने कई देशों में बढ़ाई चिंता- अमेरिका

गुजरात में बढ़ी सियासी हलचल, मेयर समिट को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, जेपी नेड्डा का रोड शो, केजरीवाल का संवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget