एक्सप्लोरर

लखनऊ: नदवा कॉलेज में छात्रों ने किया नागरिकता संशोधन कानून का विरोध, पुलिस पर पथराव

जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय में प्रदर्शन के दौरान छात्र की मौत की अफवाह पर रविवार रात 9 बजे नदवा कॉलेज के छात्र भी सड़क पर आए गए.

लखनऊ: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के स्वर उत्तर भारत के कई राज्यों तक मुखर हो गये हैं. उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बाद लखनऊ के नदवा कॉलेज के छात्रों ने सोमवार को कॉलेज गेट पर धरना दिया जो बाद में उग्र हो गया.

कॉलेज गेट को बंद करवाने के विरोध में छात्रों ने पथराव कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई. तनाव को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया. दिल्ली के जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय में प्रदर्शन के दौरान छात्र की मौत की अफवाह पर रविवार रात 9 बजे नदवा कॉलेज के छात्र भी सड़क पर आए गए. छात्रों ने कॉलेज के गेट पर इकट्ठे होकर नारेबाजी की. सूचना पर आधा दर्जन थानों की पहुंची. पुलिस ने छात्रों को तत्काल गेट के अंदर कर दिया. पुलिस और नदवा कॉलेज प्रशासन के बीच हुई बातचीत के बाद मामला शांत हो गया.

जामिया मिल्लिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुए प्रदर्शन के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर देखने के बाद नदवा के छात्र सोमवार को भी मुख्य गेट पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे. इसकी सूचना पर कई थानों का फोर्स नदवा कॉलेज पहुंची. पुलिस ने नारेबाजी रोकने को कहा तो छात्र कॉलेज के सामने वाली सड़क पर ही बैठ गए. देखते-देखते छात्रों की संख्या बढ़ने लगी. छात्रों को गेट से लगातार बाहर आते देख पुलिस बल ने उन्हें भीतर करने की काफी कोशिश की, मगर बात ना बनते देख छात्रों को धकेलकर गेट बंद कर दिया गया. इससे नाराज छात्रों ने मौजूद पुलिस बल पर पथराव कर दिया. इसमें कुछ पुलिस वाले चोटिल हो गए. बवाल देखते हुए मौके पर कई और थानों के अलावा पीएसी को बुला लिया.फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया. फिलहाल कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को समझाकर शांत कर दिया है. तनाव को देखते हुए पुलिस मौके पर तैनात है.

ये भी पढ़ें-

कोलकाता: नागरिकता कानून के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी ममता बनर्जी, रैली को करेंगी संबोधित

जामिया के छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई का देशभर में विरोध, अलीगढ़, पटना और कोलकाता में हुआ प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
राहुल का आरोप - टाटा ग्रुप को बर्बाद कर रहे, वित्तमंत्री बोलीं- 'हर जगह भूत'
राहुल का आरोप - टाटा ग्रुप को बर्बाद कर रहे, वित्तमंत्री बोलीं- 'हर जगह भूत'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget