एक्सप्लोरर

कोलकाता: नागरिकता कानून के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी ममता बनर्जी, रैली को करेंगी संबोधित

नागरिकता कानून का विरोध करने के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरेंगी. इस दौरान वह एक रैली को भी संबोधित करेंगी.

कोलकाताः नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के लिए देश के कई हिस्सों में लोग सड़कों पर उतर चुके हैं. जगह-जगह विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है. वहीं, इन प्रदर्शनकारियों पर पुलिस सख्ती दिखाते हुए बलपूर्वक निपटने की कोशिश कर रही है. इसी क्रम में नए संशोधित कानून का विरोध करने के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतरेंगी.

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोपहर करीब 1 बजे एक रैली में भाग लेंगी. यह रैली अम्बेडकर स्टैच्यू से शुरु होगी जो शहर के कई हिस्सों से होते हुए जोरासांको ठाकुरबाड़ी पर खत्म होगी.

बता दें कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही साफ कर चुकी हैं कि वह इस कानून को अपने राज्य में लागू नहीं होने देंगी. ममता बनर्जी ने नागरिकता कानून को 'विभाजनकारी और क्रूर' कानून बनाया था.

उन्होंने कहा था, ''हम कभी भी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और नागरिकता कानून को बंगाल में नहीं आने देंगे. हम संशोधित कानून को लागू नहीं करेंगे, भले ही इसे संसद ने पारित किया है. बीजेपी राज्यों को इसे लागू करने के लिए बाध्य नहीं कर सकती.''

नागरिकता कानून लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा बंगाल, नहीं रोक पाएंगी CM ममता- दिलीप घोष

ममता बनर्जी ने कहा था कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ उनकी लड़ाई 'स्वतंत्रता की दूसरी लड़ाई' है. ममता बनर्जी ने कहा कि कानून में संशोधन वापस लेने की मांग को लेकर वह सड़क पर उतरेंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार 'विभाजनकारी और क्रूर' कानून को लागू करने में केंद्र का सहयोग नहीं करेगी.

इससे पहले राज्य में टीएमसी ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रविवार को पूरे राज्य में रैलियां निकालीं थी. अलग-अलग जिलों में राज्य सरकार के मंत्रियों समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने रैली निकाली. रैली के दौरान लोगों से शांति बनाये रखने और हिंसा में शामिल न होने की अपील की गई.

हाथों में पोस्टर, बैनर और तख्तियां लिए टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाये. इन कार्यकर्ताओं ने मांग की कि नागरिकता कानून को तुरंत रद्द किया जाए.

नागरिकता कानून पर बंगाल में विरोध जारी, सीएम ममता ने तोड़फोड़ करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

Jamia Protest: Jamia का इलाका 'युद्धक्षेत्र' में तब्दील, छात्र-पुलिस में हिंसक झड़प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: कल फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, पुलिस अलर्ट, राहुल ने कांग्रेस महासचिवों की बुलाई बड़ी बैठक
LIVE: कल फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, पुलिस अलर्ट, राहुल ने कांग्रेस महासचिवों की बुलाई बड़ी बैठक
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'आखिर किसे डर लग रहा, ज्ञानेश कुमार इतना प्रिय है', सिब्बल ने धारा 163 पर उठाए सवाल
'आखिर किसे डर लग रहा, ज्ञानेश कुमार इतना प्रिय है', सिब्बल ने धारा 163 पर उठाए सवाल

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget