एक्सप्लोरर

लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी ने नए सेना प्रमुख को दिया समर्थन का भरोसा

कोलकाता: सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी ने अपने इस्तीफे की अटकलों को विराम देते हुए नये सेना प्रमुख का पद संभालने वाले जनरल बिपिन रावत को पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया है. केंद्र ने वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति के चलन से हटते हुए लेफ्टिनेंट जनरल बख्शी की बजाए जनरल रावत को नया सेना प्रमुख नियुक्त किया.

लेफ्टिनेंट जनरल बख्शी ने कहा, ‘‘मैं सेना प्रमुख का पद संभालने पर जनरल बिपिन रावत को पूर्वी कमान की ओर से शुभकामनाएं और पूर्ण समर्थन का भरोसा देता हूं.’’ एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने साथ ही साफ किया कि वह इस्तीफा नहीं दे रहे और सेना की कमान संभालने पर जनरल रावत को फोन कॉल कर बधाई भी दी.

लेफ्टिनेंट जनरल बख्शी 21 दिसंबर को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से मिले थे और फिर क्रिसमस के बाद छुट्टी पर चले गए जिससे उनके समयपूर्व सेवानिवृत्ति की मांग करने की अटकलें चलने लगी थीं.

बख्शी शुरूआत में सेना प्रमुख के पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे. लेकिन वरिष्ठता की परंपरा को दरकिनार करते हुए सरकार ने सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बिपन रावत को सेना का नया प्रमुख नियुक्त कर दिया. रावत लेफ्टिनेंट जनरल बख्शी के ठीक बाद के बैच के हैं.

बख्शी ने अनुरोध किया था कि मीडिया में जारी अटकलें एवं सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग रूक जानी चाहिए और हर किसी को सेना एवं देश की बेहतरी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान देना चाहिए.

नये साल की पूर्व संध्या पर यहां एक समारोह में उन्होंने सेना के पूर्वी कमान के सभी कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह पूरी पेशेवर ईमानदारी के साथ कमान का नेतृत्व करते रहेंगे.

हालांकि वह अब भी कुछ दिनों तक छुट्टी पर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget