एक्सप्लोरर

गायब होने की तैयारी में हनीप्रीत, भाग सकती है नेपाल!

हनीप्रीत पर आरोप है कि राम रहीम को सजा मिलने के बाद उसने भगाने की साजिश रची थी. पुलिस ने अपनी जांच के बाद दावा किया है कि हनीप्रीत, राम रहीम को भगाने के लिए पंचकूला में बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाने वाली थी.

नई दिल्ली: हरियाणा पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत इंसा और एक दूसरे अहम सहयोगी के खिलाफ शुक्रवार को लुकआउट नोटिस जारी किया क्योंकि उनके देश छोड़कर भागने की आशंका है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसके नेपाल भागने की आशंका सबसे ज्यादा है क्योंकि भारत से नेपाल जाना काफी आसान है. पुलिस के मुताबिक हनीप्रीत नेपाल के बाद किसी और दूसरे देश में भागने की साजिश भी रच सकती है.

हनीप्रीत पर आरोप है कि राम रहीम को सजा मिलने के बाद उसने भगाने की साजिश रची थी. पुलिस ने अपनी जांच के बाद दावा किया है कि हनीप्रीत, राम रहीम को भगाने के लिए पंचकूला में बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाने वाली थी. साजिश के तहत हिंसा फैला कर वो राम रहीम को भगाने का प्लान कर रही थी. सजा के बाद राम रहीम को जेल ले जाते समय हनीप्रीत उसके साथ थी और उसके पास एक लाल बैग था. पुलिस के मुताबिक इसी बैग के जरिए हनीप्रीत राम रहीम के गुंडो को हिंसा करने के लिए इशारा करनेवाली थी.

पंचकूला के पुलिस कमिश्नर एसी चावला ने कहा कि नए खुलासे के तहत पुलिस को हनीप्रीत इंसा और डेरा प्रवक्ता आदित्य इंसा से पूछताछ करनी है. इसके लिए उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. पुलिस इस आरोप की भी जांच कर रही है कि डेरा प्रमुख के सहयोगियों ने पंचकूला में स्पेशल कोर्ट में उसके दोषी ठहराये जाने के बाद उसे भगाने में सहयोग करने के वास्ते क्या पुलिसकर्मियों से साठगांठ की थी. चावला ने बताया कि देश भर के हवाई अड्डों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों को अलर्ट कर दिया गया है.

सूत्रों के मुताबिक राम रहीम के परिवार के सगे सदस्य अब हनीप्रीत को झेलने के लिए तैयार नहीं हैं. राम रहीम का पूरा परिवार उसके किलेनुमा घर में पहुंच चुका है लेकिन सूत्रों के मुताबिक अब उस घर के दरवाजे हनीप्रीत के लिए सदा सदा के लिए बंद हो चुके हैं. पुलिस को अंदेशा है कि हनीप्रीत राम रहीम का खेल खत्म देख विदेश भाग सकती है. हनीप्रीत के नेपाल भागने की आशंका भी जताई जा रही है. वहीं सूत्र यह भी बता रहें है कि हनीप्रीत आखिरी बार राम रहीम के गांव में देखी गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget