एक्सप्लोरर

'आजकल महाभारत सुनाने का...' जानिए ओम बिरला ने लोकसभा में क्यों की ये टिप्पणी

Parliament Monsoon Session: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से कहा कि मुद्दों पर आधारित सवाल पूछे जाएं न कि कहानियां सुनाई जाएं.

Parliament Session: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार (02 अगस्त) को कहा कि सदन में हिंदू महाकाव्य महाभारत की कहानियां खूब सुनाई जा रही हैं. उन्होंने यह टिप्पणी एक सांसद से यह कहते हुए की कि वे कहानियां न सुनाएं, बल्कि मुद्दे पर आधारित प्रश्न पूछें. 

दरअसल, ओडिशा के बारगढ़ से बीजेपी सांसद प्रदीप पुरोहित ने केंद्रीय आयुष मंत्री से एक प्रश्न पूछते हुए एक आयुर्वेदिक कॉलेज का उल्लेख किया और इलाके में पाई जाने वाली जड़ी-बूटियों के इतिहास को प्राचीन काल तक ले जाने की कोशिश की. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ओम बिरला ने प्रश्नकाल के दौरान संसद सदस्य से कहा, "कहानियां मत सुनाइए, सवाल पूछिए (आप महाभारत मत सुनाओ, आप प्रश्न पूछो)." उन्होंने आगे चुटकी लेते हुए कहा, "आजकल, महाभारत सुनाने का किस्सा ज्यादा चला है यहां पर."

ओम बिरला ने क्यों कही ये बात?

लोकसभा अध्यक्ष का बयान उस घटना के बाद आया है जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन में महाभारत का हवाला देते हुए दावा किया था कि चारों ओर भय का माहौल है और छह लोगों का एक समूह पूरे देश को ‘चक्रव्यूह’ में फंसा रहा है. उन्होंने महाभारत का हवाला देते हुए कहा था कि अभिमन्यु की मृत्यु चक्रव्यूह में हुई थी, उसी तरह बीजेपी ने देश की जनता को फंसाने के लिए इसी तरह के एक चक्रव्यूह बनाया है. 

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने कहा था, "21वीं सदी में एक और चक्रव्यूह तैयार किया गया है. यह कमल के रूप में है और प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) इस प्रतीक को अपनी छाती पर पहनते हैं. अभिमन्यु के साथ जो किया गया, वही भारत के साथ, इसके युवाओं, महिलाओं, किसानों और छोटे एवं मध्यम व्यवसायों के साथ किया जा रहा है."

वहीं, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा था कि कांग्रेस ने देश के लिए कई चक्रव्यूह बिछाए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कांग्रेस के चक्रव्यूह से बाहर निकाला है. 

ये भी पढ़ें: Maharashtra Assembly Election 2024: 'राहुल गांधी पर हो सकता है हमला, विदेश में रची जा रही साजिश', संजय राउत ने भी कर दिया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget